रिमांड पर लिये गये चंदन व जैकी, पूछताछ शुरू

आरा : नवादा थाना क्षेत्र के गैस एजेंसी रोड में 15 दिन पहले हुए वर्मा पॉल्ट्री फार्म के कर्मचारी पर फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे आरोपित चंदन महतो और उसके साथी जयंत उर्फ जैकी ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. नवादा थाने की पुलिस ने दोनों को रिमांड पर लेने […]
आरा : नवादा थाना क्षेत्र के गैस एजेंसी रोड में 15 दिन पहले हुए वर्मा पॉल्ट्री फार्म के कर्मचारी पर फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे आरोपित चंदन महतो और उसके साथी जयंत उर्फ जैकी ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. नवादा थाने की पुलिस ने दोनों को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी, जिसे मंजूर कर लिया गया.
गुरुवार को दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी गयी. बताया जा रहा है कि कुख्यात चंदन महतो पर डकैती, फायरिंग, रंगदारी सहित कई मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं. गैस एजेंसी रोड में बाबा धाम पासवान पर फायरिंग करने के मामले में वह फरार चल रहा था. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










