स्टेशन जा रहे युवक को ट्रक ने रौंदा

Published at :09 Apr 2017 4:14 AM (IST)
विज्ञापन
स्टेशन जा रहे युवक को ट्रक ने रौंदा

नवादा थाना क्षेत्र के बिहारी मिल इलाके में हुआ हादसा आरा : घर से कमाने के लिए निकले एक युवक को ट्रक ने रौंद दिया, जिसमें घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक घर से दिल्ली नौकरी करने जाने के लिए निकला था. रेलवे स्टेशन से चंद कदम की दूरी पर ही काल […]

विज्ञापन

नवादा थाना क्षेत्र के बिहारी मिल इलाके में हुआ हादसा

आरा : घर से कमाने के लिए निकले एक युवक को ट्रक ने रौंद दिया, जिसमें घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक घर से दिल्ली नौकरी करने जाने के लिए निकला था. रेलवे स्टेशन से चंद कदम की दूरी पर ही काल से उसका सामना हो गया और वह काल के गाल में समा गया. घटना नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन से सटे बिहारी मिल के समीप हुई. मृतक पीरो थाना क्षेत्र के मसरिया टोला गांव का रामेश्वर पांडेय का पुत्र विजय पांडेय बताया जा रहा है. घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक लेकर भाग रहा था, जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया. घटना के बाद बिहारी मिल इलाके में काफी देर तक अफरातफरी मची रही.
जानकारी के अनुसार विजय पांडेय शनिवार की शाम अपने गांव से आरा ट्रेन पकड़ने के लिए आया था. दिल्ली नौकरी की तलाश में मगध एक्सप्रेस से जाने की तैयारी में था. पीरो से बस से आरा बिहारी मिल पहुंचा. बस से उतरने के बाद सड़क पार करने के क्रम में ट्रक ने उसे रौंद दिया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. इलाके में पेट्रोलिंग कर रही नवादा थाना के क्रॉस मोबाइल के जवानों ने खदेड़ कर भाग रहे ट्रक को चालक के साथ दबोच लिया. पुलिस ने सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया. घटना की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी. जिसके बाद घर में कोहराम मच गया. परिजन सदर अस्पताल पहुंच गये जहां रोना पीटना शुरू हो गया. पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन