होली की तैयारी बदल गयी मातम में

आरा : बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन सदर अस्पताल पहुंच गये. अरविंद के शव को देखते ही उसके पिता जगन्नाथ प्रसाद को काठ मार गया. पूरा अस्पताल परिसर रोने की आवाज से गूंज उठा. इस दौरान पंकज के भी परिजन पहुंच गये थे, जो शव को देखते […]
आरा : बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन सदर अस्पताल पहुंच गये. अरविंद के शव को देखते ही उसके पिता जगन्नाथ प्रसाद को काठ मार गया. पूरा अस्पताल परिसर रोने की आवाज से गूंज उठा. इस दौरान पंकज के भी परिजन पहुंच गये थे, जो शव को देखते ही दहाड़ मारने लगे. परिजनों को क्या पता था कि मोपती बाजार गये दोनों लौट कर नहीं आयेंगे. सुबह जब दोनों घर से निकल रहे थे, तो परिजनों ने उन्हें टोका था. दोनों अपने मित्र संजीव को लाने के लिए जाने की बात कह कर निकल गये.
परिजनों को जब मौत की खबर मिली, तो सभी लोग आरा के लिए निकल पड़े और गांव में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. इधर, घटना के संबंध में ईमादपुर थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि घटना के बाद ही तुरंत युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच पायी. उन्होंने बताया कि बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. बाइक को कब्जे में ले लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










