इलाहाबाद में डॉक्टर की हत्या के विरोध में लगाया काला बिल्ला

Published at :18 Jan 2017 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
इलाहाबाद में डॉक्टर की हत्या के विरोध में लगाया काला बिल्ला

आरा : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के सभी चिकित्सकों ने उतर प्रदेश के इलाहाबाद में एक चिकित्सक की हत्या को लेकर काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया. इस संबंध में सदर अस्पताल के वरीय चिकित्सक डॉ विकास कुमार सिंह ने बताया कि आज सांकेतिक विरोध किया गया तथा सरकार से चिकित्सकों को सुरक्षा […]

विज्ञापन

आरा : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के सभी चिकित्सकों ने उतर प्रदेश के इलाहाबाद में एक चिकित्सक की हत्या को लेकर काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया. इस संबंध में सदर अस्पताल के वरीय चिकित्सक डॉ विकास कुमार सिंह ने बताया कि आज सांकेतिक विरोध किया गया तथा सरकार से चिकित्सकों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गयी. उन्होंने कहा कि चिकित्सक दिन-रात लोगों की सेवा में लगे रहते हैं. फिर भी उनके साथ इस तरह की वारदातें होती रहती हैं.

सरकार इस मामले में गंभीर नहीं है तथा चिकित्सकों की सुरक्षा की समुचित व्यवस्था नहीं करती है.असामाजिक तत्वों के कारण चिकित्सक हमेशा भयभीत और तनाव में रहते हैं. डॉ सिंह ने कहा कि आगे की रणनीति आइएमए के निर्णय के आलोक में तय किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन