अगलगी में पहले मासूम बेटी, फिर मां की झुलसने से हुई मौत

Published at :16 Jan 2017 3:50 AM (IST)
विज्ञापन
अगलगी में पहले मासूम बेटी, फिर मां की झुलसने से हुई मौत

बिहिया : नगर पंचायत, बिहिया स्थित वार्ड नंबर 11 के धूस क्षेत्र के महादलित टोला में शुक्रवार की रात्रि में अगलगी की घटना में बुरी तरह से झुलसी महादलित महिला अनिता देवी की रविवार की सुबह सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना में महिला की मासूम बेटी की मौत घटना के […]

विज्ञापन

बिहिया : नगर पंचायत, बिहिया स्थित वार्ड नंबर 11 के धूस क्षेत्र के महादलित टोला में शुक्रवार की रात्रि में अगलगी की घटना में बुरी तरह से झुलसी महादलित महिला अनिता देवी की रविवार की सुबह सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना में महिला की मासूम बेटी की मौत घटना के वक्त ही हो गयी थी. अगलगी की घटना में पति- पत्नी और बच्ची झुलस गये थे. इसके बाद बेटी की मौत के बाद पति- पत्नी को सदर अस्पताल में भरती कराया गया था. जहां महिला की मौत हो गयी.

महिला की मौत की खबर मिलते ही रविवार को महादलित टोला में कोहराम मच गया. बता दे कि शुक्रवार की मध्य रात्रि में मोमबती की लौ से पच्चू राम व सुगनी राम की झोंपड़ी में आग लग गयी थी. घटना में जहां दोनों परिवार की झोंपड़ियां जल कर पूरी तरह से राख हो गयी, वहीं पच्चू राम की तीन माह की अबोध बच्ची की आग में जल जाने से मौत हो गयी थी. घटना में झुलसे पच्चू राम व उसकी पत्नी अनिता देवी झुलस गयी थी. पत्नी की मौत हो गयी. पति का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन