जगदीशपुर में नाली के विवाद में गरजीं बंदूकें, मारपीट में दर्जन भर लोग जख्मी

आरा/जगदीशपुर : बिहार के भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र के सिहार बडहरा गांव में मारपीट के दौरान बंदूकें गरज उठी. गांव में नाली के पानी को बहाने को लेकर उपजे विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई. मारपीट की घटना में दर्जनभर लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये. घटना […]
आरा/जगदीशपुर : बिहार के भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र के सिहार बडहरा गांव में मारपीट के दौरान बंदूकें गरज उठी. गांव में नाली के पानी को बहाने को लेकर उपजे विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई. मारपीट की घटना में दर्जनभर लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये. घटना को लेकर गांव में अभी भी तनाव का माहौल कायम है.
मिली जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से नाली का पानी बहाने को लेकर विवाद चला आ रहा था. मंगलवार को अचानक यह मामला तुल पकड़ लिया और देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी डंडे चलने लगे. इस मारपीट में नारायण सिंह व उनकी पत्नी 60 वर्षीय पार्वती देवी, बेटा श्रीभगवान सिंह, पोता धन्नंजय कुमार बुरी तरह से जख्मी हो गये.
वहीं] दूसरे पक्ष के चंदेश्वर सिंह सहित करीब आधा दर्जन लोग भी इस मारपीट के मामले में जख्मी हो गये. सदर अस्पताल में इलाज करा रहे जख्मी नारायण सिंह के परिजनों का आरोप है दूसरे पक्ष के लोगों के द्वारा गांव में व हमारे ऊपर दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की घटना को भी अंजाम दिया गया है.सभी जख्मियों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










