नालंदा से अपहृत की तालाश में आरा में छापेमारी

Published at :22 Dec 2016 4:34 AM (IST)
विज्ञापन
नालंदा से अपहृत की तालाश में आरा में छापेमारी

आरा : नालंदा से अपहृत एक व्यक्ति की तालाश में आरा में छापेमारी की गयी. नालंदा पुलिस के साथ भोजपुर पुलिस की टीम ने महावीर टोला व चंदवा में छापेमारी की. मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर नालंदा पुलिस आरा पहुंची हुई थी. पुलिस के अनुसार नालंदा जिले के सराय परशुराम थाना क्षेत्र के चंदपुरा […]

विज्ञापन

आरा : नालंदा से अपहृत एक व्यक्ति की तालाश में आरा में छापेमारी की गयी. नालंदा पुलिस के साथ भोजपुर पुलिस की टीम ने महावीर टोला व चंदवा में छापेमारी की. मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर नालंदा पुलिस आरा पहुंची हुई थी. पुलिस के अनुसार नालंदा जिले के सराय परशुराम थाना क्षेत्र के चंदपुरा गांव निवासी राजा पासवान के अपहरण का मामला 15 दिसंबर को दर्ज कराया गया था. फिरौती के लिए अपहरण करने की बात कही गयी थी. पांच लाख रूपये की फिरौती मांगी गयी है.

अपहृत राजा पासवान ओझा बताया जा रहा है. नालंदा पुलिस को मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर उसके आरा में होने का सुराग मिला. इसके बाद चंदवा व महावीर टोला में छापेमारी की गयी. हालांकि पुलिस को खास सफलता हासिल नहीं हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन