शत-प्रतिशत बच्चों को दें प्रतिरक्षण का टीका : डीएम

Published at :08 May 2016 2:16 AM (IST)
विज्ञापन
शत-प्रतिशत बच्चों को दें प्रतिरक्षण का टीका : डीएम

मिशन इंद्रधनुष प्रतिरक्षण टीकाकरण अभियान का शुभारंभ अभियान के दौरान 1909 बच्चों और 389 गर्भवती महिलाओं का होगा टीकाकरण आरा : शहर के प्रकाशपुरी मुहल्ले के आंगनबाड़ी केंद्र पर जिलाधिकारी डॉ बीरेंद्र प्रसाद यादव ने 0-2 आयु वर्ष के बच्चों को प्रतिरक्षण टीकाकरण का ड्राप पिला कर नौ जानलेवा बीमारियों से बचाव को लेकर शुरू […]

विज्ञापन

मिशन इंद्रधनुष प्रतिरक्षण टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

अभियान के दौरान 1909 बच्चों और 389 गर्भवती महिलाओं का होगा टीकाकरण
आरा : शहर के प्रकाशपुरी मुहल्ले के आंगनबाड़ी केंद्र पर जिलाधिकारी डॉ बीरेंद्र प्रसाद यादव ने 0-2 आयु वर्ष के बच्चों को प्रतिरक्षण टीकाकरण का ड्राप पिला कर नौ जानलेवा बीमारियों से बचाव को लेकर शुरू हुए मिशन इंद्रधनुष अभियान का शुभारंभ किया.
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में 0-2 आयु वर्ष के लक्षित 1909 बच्चों को हर हाल में प्रतिरक्षण टीकाकरण होना चाहिए. इसमें किसी प्रकार की लापरवाही या कोताही नहीं बरतनी चाहिए. उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान जिले की लक्षित 389 गर्भवती महिलाओं को भी टीटी का इंजेक्शन दिया जायेगा.
मिशन इंद्रधनुष अभियान 12 मई तक चलाया जायेगा. इस दौरान शत-प्रतिशत लक्षित बच्चों और गर्भवती महिलाओं को आच्छादित करने को लेकर जिले में 173 केंद्र बनाये गये हैं. इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ एसके अमन, एसएमसी कुमुद रंजन मिश्रा, डीआइओ डॉ आरके साहू तथा सीएमओ डॉ आरके सिंह आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन