खेलने के लिए निकला छात्र लापता, मामला दर्ज

Published at :30 Apr 2016 7:30 AM (IST)
विज्ञापन
खेलने के लिए निकला छात्र लापता, मामला दर्ज

आरा : खेलने के लिए घर से निकला छात्र रहस्यमय ढंग से लापता हो गया. देर शाम घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गयी. घटना नवादा थाने के चंदवा की है. परिजनों ने स्थानीय थाने में एक मामला दर्ज कराया है. बताया जाता है कि स्व सुनील तिवारी का पुत्र 11 वर्षीय राहुल […]

विज्ञापन

आरा : खेलने के लिए घर से निकला छात्र रहस्यमय ढंग से लापता हो गया. देर शाम घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गयी. घटना नवादा थाने के चंदवा की है. परिजनों ने स्थानीय थाने में एक मामला दर्ज कराया है.

बताया जाता है कि स्व सुनील तिवारी का पुत्र 11 वर्षीय राहुल सुबह घर से खेलने के लिए निकला था. देर रात तक जब घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने काफी खोजबीन की. लेकिन, कहीं कुछ पता नहीं चल पाया. परिजन किसी अनहोनी की घटना से डरे और सहमे हुए हैं. लापता छात्र के चाचा निर्मल तिवारी ने बताया कि चेकदार शर्ट तथा ब्लू रंग का जींस पहने हुए है. पुलिस छात्र की सकुशल बरामदगी को लेकर लगी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन