दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, शव बरामद

आरा : दहेज के लिए आयर थाना क्षेत्र के इचरी गांव में एक विवाहिता की हत्या कर दी गयी. सूचना मिलने के साथ ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाहिता का शव घर से बरामद किया. इस घटना के बाद मृतका के पिता के बयान पर 5 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मिली […]
आरा : दहेज के लिए आयर थाना क्षेत्र के इचरी गांव में एक विवाहिता की हत्या कर दी गयी. सूचना मिलने के साथ ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाहिता का शव घर से बरामद किया. इस घटना के बाद मृतका के पिता के बयान पर 5 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
मिली जानकारी के अनुसार बिहिया थाना क्षेत्र के बसमनपुर गांव निवासी देवनाथ सिंह ने अपनी पुत्री ज्योति कुमारी की शादी आयर थाना क्षेत्र के इचरी गांव निवासी कौशल सिंह के पुत्र जितेंद्र कुमार से वर्ष 2015 में की थी. शादी के महज कुछ ही दिन बाद दहेज के लिए ससुराल के लोग प्रताडि़त करने लगे. शनिवार की सुबह उसकी हत्या कर दी गई. इधर ग्रामीणों का कहना है कि ज्योति की मौत बीमारी से हुई है. पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










