ग्रिल काट कर लाखों की संपत्ति चोरी

आरा : नवादा थाना क्षेत्र के हेड पोस्ट ऑफिस के सामने मिनिस्ट्रीयल क्वाटर नं 23 ए में बीती रात चोरों ने रतनेश कुमार के घर का खिड़की का ग्रिल काट कर घर से लाखों रुपये मूल्य के समानों की चोरी कर ली . गृह स्वामी एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए टाटा गये […]
आरा : नवादा थाना क्षेत्र के हेड पोस्ट ऑफिस के सामने मिनिस्ट्रीयल क्वाटर नं 23 ए में बीती रात चोरों ने रतनेश कुमार के घर का खिड़की का ग्रिल काट कर घर से लाखों रुपये मूल्य के समानों की चोरी कर ली . गृह स्वामी एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए टाटा गये हुए थे . जब वो अपने घर पहुंचे तो खिड़की का ग्रिल कटा देख उनके होश उड़ गये . इसकी सूचना पुलिस को दी . पुलिस मामले की जांच कर रही हैं .
गृह स्वामी के बयान पर मामला दर्ज कराया गया हैं. बता दें कि शहर में चोरी की घटना प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं. जिससे पुलिस पूरी तरह सकते में है. चोरी की वारदात के बाद पुलिस उस इलाके में थोड़ी सक्रिय होती है, तो चोर दूसरे जगहों पर चोरी को अंजाम दे देते हैं . शनिवार को चोरों ने नवादा थाना क्षेत्र के मिनिस्ट्रीयल क्वाटर स्थित एक घर को निशाना बनाया .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










