डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया.

आरा : सड़क हादसाें में मंगलवार को तीन लोगों की मौत हो गयी. आरा-अरवल मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक ने एक कामगार को कुचल दिया. उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. गुस्साए ग्रामीणों ने यहां देर तक सड़क जाम कर दिया. जिससे यातायात बाधित हो गयी. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी […]
आरा : सड़क हादसाें में मंगलवार को तीन लोगों की मौत हो गयी. आरा-अरवल मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक ने एक कामगार को कुचल दिया. उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. गुस्साए ग्रामीणों ने यहां देर तक सड़क जाम कर दिया. जिससे यातायात बाधित हो गयी. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी थीं.
इधर, गांगी में सड़क दुर्घटना में एक की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. यहां भी सड़क जाम कर वाहनों की आवाजाही रोक दी गयी. ठेंगवा की अस्तुरा देवी की भी बाइक से गिर कर मौत हो गयी. मृतकों के परिवारों में मातम पसरा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










