ट्रैक्टर व्यवसायी से मांगी पांच लाख की रंगदारी

Updated at :06 Jun 2015 10:11 AM
विज्ञापन
ट्रैक्टर व्यवसायी से मांगी पांच लाख की रंगदारी

प्रोपराइटर के बयान पर प्राथमिकी हुई दर्ज आरा : उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल स्थित राज ऑटो मोबाइल के प्रोपराइटर प्रेम पंकज उर्फ ललन जी से नामजद द्वारा पांच लाख रुपये रंगदारी देने की मांग की गयी. नहीं देने पर दुकान बंद कर देने की धमकी दी गयी. इसे लेकर प्रोपराइटर ने नामजद प्राथमिकी […]

विज्ञापन

प्रोपराइटर के बयान पर प्राथमिकी हुई दर्ज

आरा : उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल स्थित राज ऑटो मोबाइल के प्रोपराइटर प्रेम पंकज उर्फ ललन जी से नामजद द्वारा पांच लाख रुपये रंगदारी देने की मांग की गयी. नहीं देने पर दुकान बंद कर देने की धमकी दी गयी. इसे लेकर प्रोपराइटर ने नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है.

पुलिस नामजद की गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई है. पुलिस ने बताया कि बेहरा गांव का कल्लू यादव महिंद्रा ट्रैक्टर के शो रूम में जाकर प्रोपराइटर प्रेम कुमार पंकज से पांच लाख रुपये रंगदारी देने की मांग की. इस दौरान दोनों के बीच हाथा पायी भी हुई. रंगदारी की राशि नहीं देने पर शो रूम बंद कर देने की धमकी भी दी गयी है.

बता दें की दो दिन पूर्व बेहरा गांव के ही नामजद लोगों द्वारा महिंद्र शो रूम के कर्मचारी अमित कुमार सिंह के साथ मारपीट की गयी थी, जिसके बाद अमित कुमार के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. पुलिस नामजद की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन