कुंवर सिंह ने दिखायी थी आजादी की राह : उपमुख्यमंत्री

जगदीशपुर : उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि वीर कुंवर सिंह नहीं होते तो देश आजाद नहीं हो पाता. उन्होंने आजादी की राह दिखायी थी. उनके संघर्ष के दौरान एक लाख लोग मारे गये थे, पर उनके संघर्ष का ही परिणाम था कि अंग्रेज सरकार ने ईस्ट इंडिया […]
जगदीशपुर : उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि वीर कुंवर सिंह नहीं होते तो देश आजाद नहीं हो पाता. उन्होंने आजादी की राह दिखायी थी. उनके संघर्ष के दौरान एक लाख लोग मारे गये थे, पर उनके संघर्ष का ही परिणाम था कि अंग्रेज सरकार ने ईस्ट इंडिया कंपनी को बंद कर दिया था तथा उसे बिस्तर समेट कर वापस इंगलैंड जाना पड़ा था. उनकी सेना ने हिंदू, मुस्लिम सहित सभी वर्गों के लोग शामिल थे. दानशीलता में उनका कोई सानी नहीं था.
नाथु दुसाध उनके साथ परछाई की तरह रहते थे. दारोगा नट ने शिवपुर घाट पर उनका काफी सहयोग किया था. उनकी संवेदनशीलता ऐसी थी कि शिवपुर घाट पर चाहते तो पहली नाव से पार कर सकते थे,पर उन्होंने पहले अपने सिपाहियों को नाव से पार कराया और अंत में नाव से खुद पार किये. उन्होंने कहा कि रण कौशल के कारण ही पुराने हथियार व खराब तोप के बावजूद उन्होंने अंग्रेजों को हराया था. संबंधों का उनके लिए इतना महत्व था कि भाई कह देने पर उन्होंने एक महिला को 251 बीघा दान दे दिया था, जिसे दुसाधी बाधार कहते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




