परदेशियों के लौटने की राह मुश्किल, ट्रेनों में नो रूम

आरा : दीपावली व छठ करने के लिए अपने गांव आये परदेशियों की वापसी की राह मुश्किल हो गयी है. रूटीन ट्रेनें पहले ही फुल हो चुकी हैं. ऐसे में लोग टिकट के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं. देश की प्रमुख शहरों में जानेवाली ट्रेनों में अगले माह तक नो रूम की स्थिति बनी हुई […]
आरा : दीपावली व छठ करने के लिए अपने गांव आये परदेशियों की वापसी की राह मुश्किल हो गयी है. रूटीन ट्रेनें पहले ही फुल हो चुकी हैं. ऐसे में लोग टिकट के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं. देश की प्रमुख शहरों में जानेवाली ट्रेनों में अगले माह तक नो रूम की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में लोगों को वेटिंग टिकट भी नहीं मिल पा रहा है. स्पेशल गाड़ियों में भी बमुश्किल वेटिंग टिकट मिल पा रहा है. रेलवे के रिजर्वेशन काउंटर पर लोगों की कतार लग रही है. सबसे ज्यादा मारामारी दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, सूरत व नार्थ ईस्ट में जानेवाली ट्रेनों में है. इन जगहों में जानेवाली ट्रेनों में चार माह पहले ही टिकट बुक हो गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




