तरारी पहुंची पटना पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

आरा : पटना में अपहरण के एक मामले में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर तरारी थाना क्षेत्र के चंदा गांव में पटना पुलिस मंगलवार को पहुंची, जहां से तीन आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए पटना लेकर चली गयी. बताया जा रहा है कि पटना के धनरूआ थाने में अपहरण का एक मामला दर्ज था. […]
आरा : पटना में अपहरण के एक मामले में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर तरारी थाना क्षेत्र के चंदा गांव में पटना पुलिस मंगलवार को पहुंची, जहां से तीन आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए पटना लेकर चली गयी. बताया जा रहा है कि पटना के धनरूआ थाने में अपहरण का एक मामला दर्ज था. इसी मामले में तरारी थाना क्षेत्र के चंदा गांव निवासी योगेंद्र रजक उनकी पत्नी मीना देवी तथा पुत्र पंकज कुमार आरोपित थे. पटना पुलिस ने तीनों को चंदा गांव से गिरफ्तार कर लिया. हालांकि इस संबंध में तरारी थानाध्यक्ष ने अनभिज्ञता जाहिर की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










