Bhagalpur: प्रेमिका का विवाह तय होने पर युवक ने की खुदकुशी, हाल ही में उत्तीर्ण की थी इंटर की परीक्षा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Apr 2022 2:53 PM
Bhagalpur: जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अंगारी गांव के युवक संतोष कुमार ने प्रेमिका का विवाह दूसरी जगह तय होने पर खुदकुशी कर ली है.
Bhagalpur: जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अंगारी गांव निवासी राजेंद्र मंडल के पुत्र संतोष कुमार ने गांव के समीप चांदन नदी किनारे स्थित एक बगीचे में आम के पेड़ से लटक कर फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली है. घटना की जानकारी शनिवार की सुबह उससमय मिली, जब शौच के लिए गांव के कुछ लोग उधर से गुजरे. बताया जाता है कि गांव की ही एक लड़की से वह प्रेम करता था. उसका विवाह घरवालों ने कहीं और तय कर दिया था.
ग्रामीणों ने देखा कि बगीचे में एक पेड़ के सहारे रस्सी के फंदे से युवक झूल रहा है. ग्रामीणों ने सूचना परिजनों को दी. परिजनों और ग्रामीणों की मदद से युवक को पेड़ से उतारा गया. वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि युवक करीब तीन सप्ताह पूर्व ही कमाने के लिए दिल्ली गया था. तीन-चार दिन पहले ही दिल्ली से आने के लिए रवाना हुआ. लेकिन, यहां नहीं पहुंचा. शनिवार की सुबह पेड़ से लटके होने की सूचना मिली. दिल्ली से निकलने के बाद घर नहीं पहुंचने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी.
ग्रामीणों के मुताबिक, युवक संतोष कुमार का गांव की ही किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. लेकिन, लड़की का विवाह कहीं और तय कर दिया गया था. लोगों ने आशंका जतायी है कि प्रेमिका का विवाह दूसरी जगह तय किये जाने से संतोष डिप्रेशन में आने पर यह कदम उठाया होगा. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
बताया जाता है कि संतोष कुमार तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था. उसे दो बहनें भी हैं. संतोष कुमार ने हाल ही में इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की थी. वहीं, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृत संतोष का मोबाइल फोन और चार्जर बरामद किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










