ePaper

सुलतानगंज में जुआ खेलने से मना करने पर युवक को मारी गोली

Updated at : 08 Nov 2024 11:50 PM (IST)
विज्ञापन
सुलतानगंज में जुआ खेलने से मना करने पर युवक को मारी गोली

सुलतानगंज में जुआ खेलने से मना करने पर युवक को मारी गोली

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अपर रोड बिंदा सिंह गली निवासी चूल्हाय तांती के पुत्र छोटू कुमार को जुआ खेलने से मना करने पर गोली मार कर जख्मी कर दिया गया. परिजन ने बताया कि शुक्रवार के दोपहर घर के सामने कुछ लोग जुआ खेल रहे थे. मना करने के बाद जुआरी ने छोटू को गोली मार दी. सूचना मिलते ही थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. छोटू को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया.

परिजनों के अनुसार छोटू को छत से गोली मारी गयी है. थानाध्यक्ष प्रियरंजन ने बताया कि घर के सामने जुआ खेलने से मना करने के कारण घटना की जानकारी मिली है. गोली चलाने वालों की पहचान की जा रही है.उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया आपसी रंजिश के कारण घटना को अंजाम दिये जाने का मामला लग रहा है. पुलिस हर बिंदु पर गंभीरता से छानबीन में जुटी है.

थाना क्षेत्र के महेशी चौक के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जबकि दूसरे को हल्की चोट लगी थी. जख्मी कल्याणपुर मोतीचक निवासी सुशीलाचंद्र मंडल को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के रेफरल अस्पताल लाया.जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया.बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया.

बाइक की टक्कर में एक जख्मी

थाना क्षेत्र के महेशी चौक के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जबकि दूसरे को हल्की चोट लगी थी. जख्मी कल्याणपुर मोतीचक निवासी सुशीलाचंद्र मंडल को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के रेफरल अस्पताल लाया.जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया.बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया.

मारपीट में चार जख्मी

थाना क्षेत्र के मुरारका कॉलेज रोड में मारपीट में दो लोग जख्मी हो गये. पुराने विवाद में घटना को अंजाम दिया गया. जख्मी सूरज कुमार व मनीष कुमार का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया.जख्मी मनीष को डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर,मायागंज रेफर कर दिया. बाथ थाना क्षेत्र के धांधी गांव में फसल में बकरी घुसने को मारपीट हो गया. घटना में निभाष यादव व काजल देवी घायल हुए हैं.

पटाखा फोड़ने के विवाद में सब्जी विक्रेता को लगी गोली

पटाखा फोड़ने के विवाद में प्रखंड के हरियो पंचायत के वार्ड संख्या 13 में शुक्रवार को चांदनी चौक के पास सब्जी विक्रेता नंदलाल साह (65) को गाेली मार दी गयी. मारपीट और पत्थरबाजी में कई अन्य लोग भी घायल हो गये. सूचना पर पहुंची झंडापुर पुलिस मामले की जांच कर रही है. साह के पैर में गोली लगी है. उसे इलाज के लिए सीएचसी से मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया. वहीं अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है. ग्रामीण ने बताया कि गुरुवार रात सड़क पर पटाखा फोड़ने को लेकर रविदास टोला के कुछ युवकों से कहा-सुनी हो गयी थी. इसी बात को लेकर युवकों ने घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन