बकाया पैसा मांगने पर मजदूरों को गाली-गलौज कर भगाया

Updated:
विज्ञापन

बकाया पैसा मांगने पर मजदूरों को गाली-गलौज कर भगाया

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नवगछिया ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के लुरीदास टोला निवासी नवींद्र कुमार उर्फ ननकू शर्मा ने ढोलबज्जा पंचायत के सुनील कुमार यादव पर घर का प्लास्टर करने के बाद बकाया मजदूरी मांगने पर जाति सूचक गाली गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने से संबंधित मामला न्यायालय में दर्ज कराया है. ननकू शर्मा ने बताया कि ढोलबज्जा बाजार निवासी सुनील कुमार यादव ने अपने नवनिर्मित मकान का दीवार प्लास्टर करने के लिए 22 रुपये प्रति वर्गफीट की दर से तीन माह के अंदर काम पूरा करें नहीं तो दंड स्वरूप 1000 रुपये प्रतिदिन जुर्माना लगेगा. वहीं राजमिस्त्री मजदूर नवींद्र कुमार ने कहा कि मैंने कई मजदूरों को लगाकर तय समय सीमा के अंदर काम कर दिया. लेकिन हमको मात्र एक लाख पच्चीस छह सौ रुपए ही दिया. हम तंगहाली की जिंदगी जीने को विवश हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन