विक्रमशिला पुल एक बार फिर लगा जाम, यात्री हलकान

Author Atul Kumar
Updated:
विज्ञापन

विक्रमशिला पुल शनिवार को एक बार फिर जाम की समस्या से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी. इससे यात्रियों को घंटों धूप में खड़ा होना पड़ा

विज्ञापन

भागलपुर से अतुल तिवारी की रिपोर्ट

विक्रमशिला पुल शनिवार को एक बार फिर जाम की समस्या से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी. इससे यात्रियों को घंटों धूप में खड़ा होना पड़ा. वहीं सवारी गाड़ी नहीं मिलने से बड़ी संख्या में लोगों पैदल पुल पार करना पड़ा. मिली जानकारी के अनुसार सुबह से पुल पर वाहनों के अधिक दबाव होने के कारण शुनिवार को जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. पुल पर भागलपुर की ओर से करीब एक किलाेमीटर, तो नवगछिया की ओर से करीब दो-तीन किलोमीटर वाहनों का कतार लगा रहा. जाम में फंसे लोगों ने कहा कि प्रशासन को इसे लेकर गंभीर कदम उठाने की जरूरत है. कहा कि प्रशासन को नाव सेवा एक बार फिर शुरू करने की जरूरत है, ताकि पुल पर दबाव कम हो. इससे पुल पर जाम की समस्या खत्म हो जायेगी.

सवारी गाड़ी नहीं मिलना सबसे बड़ी चुनौती

पैदल पुल पार कर रहे लोगों ने बताया कि टोटो का परिचालन बंद होने से सवारी गाड़ी का अभाव हो गया. समय पर वाहन नहीं मिलने से पैदल ही पुल पार करना पड़ रहा है. बताया कि पुल पार करने के लिये करीब एक घंटे तक पैदल चलना पड़ रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन