ePaper

Video Viral: भागलपुर में ब्लू ड्रम के डर से भागा पति, शरीर पर पेट्रोल डालकर की…

Updated at : 23 Apr 2025 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
bihar crime news
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

Video Viral: भागलपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. अंबाबाग निवासी शैलेंद्र साह ने शहर के बीचों-बीच खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया. वे पत्नी प्रियंका की धमकी से डर गया था. उसकी पत्नी ने प्रेमी संग रहने के लिए उसे ब्लू ड्रम में मारकर फेंकने की साजिश रची थी. घटना से पहले इस बात की जानकारी उसे मिल गयी.

विज्ञापन

Video Viral: भागलपुर के एक व्यक्ति ने घर से भागकर अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर खुदकुशी करने की कोशिश की. हालांकि लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बचा लिया. जानकारी के अनुसार शैलेंद्र साह की पत्नी प्रियंका सुल्तानगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है. प्रियंका का अपने मुंह बोले मामा के साथ प्रेम संबंध है और वह पति को छोड़कर उसी के साथ रहना चाहती है.

पत्नी ने हाल ही में मेरठ की चर्चित ब्लू ड्रम हत्या कांड का वीडियो दिखाकर शैलेंद्र को धमकाया था. उसने कहा था कि अगर अलग होने से इनकार किया तो उसे भी मारकर ड्रम में फेंक दिया जाएगा. तनाव और डर से टूट चुके शैलेंद्र ने आत्मदाह करने की ठान ली, लेकिन मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे रोक लिया और लाइटर छीनकर उसकी जान बचाई. शैलेंद्र ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं और वह अपनी पत्नी प्रियंका से सुलह करना चाहता था. तीन दिन पहले कचहरी चौक पर प्रियंका से मिलने की कोशिश भी की थी, लेकिन वह बात करने से बचती रही और भाग गई. सूचना के बाद तीन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शैलेंद्र को सुरक्षित थाने पर रखा है. वहीं शैलेंद्र ने आशंका जताई है कि यदि उसे पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिली तो उसकी हत्या की जा सकती है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन