bhagalpur news. कहलगांव में सात किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सात किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार.

विज्ञापन

– काले रंग की मोटरसाइकिल से की जा रही थी गांजा की तस्करी कहलगांव पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पीरपैंती की ओर से आ रहे एक काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों के पास से सात किलोग्राम गांजा बरामद किया है. दोनों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया और मोटरसाइकिल व एक मोबाइल भी जब्त कर लिया है. गिरफ्तार आरोपितों में पीरपैंती के खानपुर निवासी मवेश मंडल का पुत्र रंटू मंडल और कमरचंद्र जायसवाल का पुत्र राजेश जासवाल है. पुलिस की कार्रवाई की बाबत सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पीरपैंती से गांजा उठा कर दोनों तस्कर घोघा जा रहे थे. गांजे की डिलीवरी घोघा में ही होनी थी. सिटी एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पीरपैंती की ओर से कहलगांव में गांजा की बड़ी खेप आने वाली है. सूचना के बाद एसएसपी भागलपुर प्रमोद कुमार यादव के नेतृतव में एक टीम का गठन किया गया. टीम में कहलगांव के एसडीपीओ, थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस कर्मी थे. पुलिस की टीम ने पीरपैंती से कहलगांव आने वाले रोड पर सघन वाहन चेकिंग अभियान प्रारंभ कर दिया. इस क्रम में जब दोनों युवक मौके पर मोटरसाइकिल से आये तो दोनों ने पुलिस को बरगलाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने सख्ती से दोनों की तलाशी ली तो दोनों के पास से सात किलोग्राम गांजा की बरामदगी की गयी. सिटी एसपी ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले में आगे की छानबीन कर रही है. तस्करी में संलिप्त अन्य लोगों का भी पता लगाया जा रहा है. कार्रवाई की जाएगी. छापेमारी अभियान में कहलगांव थानाध्यक्ष श्यामला कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक आलोक रंजन, सहायक अवर निरीक्षक नीरज कुमार, सिपाही चंदन कुमार, महिला सिपाही सुजाता कुमारी शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन