bhagalpur news. ट्रिपल आइटी की छात्रा को सिंगापुर में मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. ट्रिपल आइटी की छात्रा को सिंगापुर में मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आइटी) भागलपुर की बीटेक की छात्रा श्रद्धा साहू ने सिंगापुर में आयोजित 40वें एसोसिएशन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एएएआइ) अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बेस्ट अंडर ग्रेजुएट स्टूडेंट पोस्टर अवॉर्ड प्राप्त कर संस्थान का देश व विदेशों में नाम रोशन किया है

विज्ञापन

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आइटी) भागलपुर की बीटेक की छात्रा श्रद्धा साहू ने सिंगापुर में आयोजित 40वें एसोसिएशन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एएएआइ) अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बेस्ट अंडर ग्रेजुएट स्टूडेंट पोस्टर अवॉर्ड प्राप्त कर संस्थान का देश व विदेशों में नाम रोशन किया है. वे शोध कार्य एम्पावरिंग ग्लोबल साउथ एआइ छात्र गतिविधि के अंतर्गत प्रस्तुत किया है. इस मंच पर भारत, हांगकांग, चीन, संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र, मोरक्को, नाइजीरिया, इथियोपिया, तंज़ानिया, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, इटली, कोरिया गणराज्य सहित अनेक देशों के शिक्षाविदों व उद्योग विशेषज्ञों की भागीदारी रही. बिना कैमरे के उपयोग के कृत्रिम बुद्धिमत्ता के मानव व्यवहार को समझाने पर कर रही शोध

संस्थान के पीआरओ डॉ डी सिन्हा ने बताया कि दो वर्षों से श्रद्धा मानव गतिविधि पहचान के क्षेत्र में शोध कर रही है. इसमें उनका उद्देश्य बिना कैमरे के उपयोग के कृत्रिम बुद्धिमत्ता द्वारा मानव व्यवहार को समझना है. उनका शोध वाई-फाई संकेतों और मशीन लर्निंग तकनीकों का उपयोग कर दैनिक गतिविधियों की पहचान करता है. इससे निजता, गरिमा व डेटा सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण चिंताओं का समाधान होता है. इस तकनीक से विशेष रूप से वृद्धजन देखभाल के क्षेत्र में उपयोगी सिद्ध हो सकती है, जहां निष्क्रियता, अनियमित नींद व्यवहार तथा खांसी और छींक जैसी स्वास्थ्य संबंधी घटनाओं की निगरानी बिना हस्तक्षेप के संभव है.

लार्ज लैंग्वेज मॉडल को गतिविधि पहचान प्रणाली के साथ जोड़ा

पीआरओ ने बताया कि नवीनतम शोध में श्रद्धा ने लार्ज लैंग्वेज मॉडल को गतिविधि पहचान प्रणाली के साथ जोड़ा है. इसमें पहचानी गई गतिविधियों की व्याख्या अधिक स्पष्ट और मानव-अनुकूल रूप में की जा सके. साथ ही उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता में होने वाली भ्रमपूर्ण व अप्रासंगिक प्रतिक्रियाओं को नियंत्रित करने के उपाय भी प्रस्तुत किये हैं, ताकि वास्तविक जीवन में उसके परिणाम अधिक विश्वसनीय और सुरक्षित बन सकें.

वेस्टर्न डिजिटल कॉर्पोरेशन में डेटा साइंस में इंटर्न में दे रही सेवा

वर्तमान में श्रद्धा साहू वेस्टर्न डिजिटल कॉर्पोरेशन में डेटा साइंस इंटर्न के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने यह अवसर संस्थान के ऑन-कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से प्राप्त किया. उनकी सफलता ट्रिपल आइटी भागलपुर के लिए गर्व का विषय है.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन