झरकहवा गांव में ट्रैक्टर चालक को गोली मार कर किया घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झरकहवा गांव में ट्रैक्टर चालक को गोली मार कर किया घायल

विज्ञापन

जमीन विवाद में दिया घटना को अंजाम

प्रतिनिधि, नवगछिया

कदवा थाना के झरकहवा में ट्रैक्टर चालक को गोली मार कर घायल कर दिया है. घायल चालक मणिकांत मंडल उर्फ मनोज ने बताया कि नवीन नगर पुनामा (झरकहवा) में जमीन कब्जा करने के लिए गोलीबारी की गयी है. ढोलबज्जा थाना के मिल्की निवासी सुरेश मंडल, कमली मंडल, घरभरनी देवी, कबूतरी देवी, जयप्रकाश मंडल को गुजर-बसर करने के लिए सरकार की ओर से जमीन दी गयी थी. उस जमीन पर कब्जा को लेकर ट्रैक्टर से खेत जोतवाने के लिए गये थे. जमीन पर दबंगों ने कब्जा के लिए गोलीबारी की. बताया गया कि दबंगों द्वारा एक दर्जन से अधिक गोली चलायी गयी. जिससे ट्रैक्टर लेकर भाग रहे चालक को गोली लग गयी. चालक मणिकांत मंडल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. जानकारी मिलते ही ढोलबज्जा व कदवा पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के आने से पहले सभी आरोपित फरार हो गये. आरोपित की बाइक जब्त की गयी है. घटनास्थल पर एफएसएल टीम पहुंच कर जांच की. बताया गया कि कोसी नदी से निकली जमीन पर दबंग अपना कब्जा जमा लेते हैं. कब्जा करने में किसानों को काफी मशक्कत करना पड़ता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन