Bhagalpur News. तिलकामांझी जज कॉलोनी के सामने बिना नाला के बनी थी सड़क, माह भी नहीं चली थी और फिर वैसा ही ही हो रहा

Published by : KALI KINKER MISHRA Updated At : 05 Feb 2026 10:16 PM

विज्ञापन

जज कॉलोनी की सड़क खास्ताहाल

विज्ञापन

वार्ड 32 अंतर्गत लाल बाग मुख्य सड़क का हाल : सात साल तक रही उबड़-खाबड़ सड़क और अब खोद कर छोड़ा- तिलकामांझी हटिया, नीलकंठ नगर, सच्चिदानंद नगर, न्यू विक्रमशिला कॉलोनी आदि की है बाइपास सड़क, तो लालबाग व जज कॉलोनी की मुख्य सड़कवार्ड 32 अंतर्गत जज कॉलोनी के सामने लाल बाग मुख्य सड़क को एक बार फिर बिना नाला निर्माण के बनाने की तैयारी शुरू हो गयी. सात साल पहले बिना नाला के सड़क निर्माण होने से एक माह भी सड़क नहीं टिकी थी और इस दौरान हजारों लोगों को उबड़-खाबड़ सड़क पर चलने को मजबूर होना पड़ा. लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है कि फंड लूट के लिए एक बार फिर वही गलती दोहरायी जा रही है.

लोगों का कहना है कि बरसात में सड़क का नजारा तालाब सा हो जाता. इतना ही नहीं सड़क पर अधिक पानी होने पर कॉलोनी के घरों में घुस जाता है और लोगों का घरा से निकलना मुश्किल हो जाता है. तिलकामांझी हटिया, नीलकंठ नगर, सच्चिदानंद नगर, न्यू विक्रमशिला कॉलोनी आदि की बाइपास सड़क है, तो लालबाग व जज कॉलोनी की मुख्य सड़क है. इस सड़क से सीधे 15 हजार से अधिक की आबादी जुड़ी है, तो रोजाना पांच हजार लोगों का आना-जाना होता है. जज कॉलोनी होने के कारण जज समेत अन्य पदाधिकारियों का भी आना-जाना होता है. इसके अलावा लालबाग में पांच से अधिक शिक्षण संस्थान, 10 से अधिक व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं. तिलकामांझी हटिया रोड की बाइपास सड़क होने पर सैकड़ों ग्राहकों का आना-जाना होता है.

लोगों का दर्द

सात साल पहले यह सड़क बनी और एक माह भी नहीं चली. इसका मूल कारण बिना नाला के सड़क का निर्माण है. फिर वहीं गलती की जा रही है. बगल गली में भी सड़क निर्माण में अनियमितता बरती गयी. लोगों की आवाज उठाने पर निर्माण पर रोक लग गयी. उसी तरह इस समस्या को लेकर आवाज उठाना जरूरी है.नितेश मानस, स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता

————रात्रि में सड़क खोदने पर आसपास के लोगों की नींद खराब हो गयी. पहले बिना खोदे ही सड़क बनायी जा रही थी, जिसका विरोध स्थानीय लोगों ने किया, तो सड़क खोदने का काम शुरू हुआ, लेकिन काम तेजी से नहीं हो रहा. नाला का निर्माण नहीं होने से फिर सड़क नहीं टिकेगी. यह पूरी तरह से आम जनता के टैक्स से जुड़ा फंड लूट है.

हरेंद्र प्रसाद राय, स्थानीय नागरिक———

यह सड़क नाला विहीन सड़क है. उल्टे अन्य जगह का पानी बरसात में आ जाता है. चाहे सैंडिस कंपाउंड का ही क्यों नहीं हो. बार-बार आवाज उठायी जा रही है, लेकिन पानी निकासी की सुविधा नहीं दी जा रही है. फिर सड़क निर्माण में अनियमितता का डर है. दरअसल बिना नाला के निर्माण की तैयारी है. इससे लोगों की परेशानी कम नहीं होगी.संदीप लाल, स्थानीय नागरिक

विज्ञापन
KALI KINKER MISHRA

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन