bhagalpur news. भागलपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. भागलपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

भागलपुर व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुधवार की सुबह हड़कंप मच गया. देखते ही देखते कोर्ट परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया.

विज्ञापन

भागलपुर व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुधवार की सुबह हड़कंप मच गया. देखते ही देखते कोर्ट परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. कोर्ट के सभी प्रवेश द्वार को बंद कर पुलिस की तैनाती कर दी गयी. अधिवक्ताओं के साथ-साथ आम लोगों को भी कैंपस में घुसने की नहीं दिया गया. लिहाजा बुधवार को दिन भर न्यायिक कार्य ठप रहा. भागलपुर के जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी और एसएसपी प्रमोद कुमार, सिटी एसपी शैलेन्द्र कुमार ने खुद कोर्ट कैंपस पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. दिन भर मॉनिटरिंग करते रहे. जबकि जिले के कई वरीय अधिकारी दिन भर परिसर में कैंप करते रहे. जानकारी मिली है कि कोर्ट के सरकारी मेल पर बम से उड़ाने की धमकी दी गयी थी. असामाजिक तत्वों द्वारा कोर्ट परिसर को निशाना बनाया जा सकता है. इसी सूचना के मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमा तुरंत अलर्ट मोड पर आ गया. हालांकि पुलिस की कार्रवाई में कोर्ट परिसर से किसी तरह के आपत्तिजनक वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई. डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते ने कोर्ट के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली धमकी की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी. डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते ने कोर्ट के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली. न्यायालय के कार्य को तत्काल रोक दिया गया है. मुख्य गेट पर चेकिंग बढ़ा दी गयी है. बिना पहचान पत्र के किसी को प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है. अचानक हुई इस कार्रवाई से कोर्ट में मौजूद वकीलों और मुवक्किलों के बीच अफरा-तफरी का माहौल देखा जा रहा है. हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाये रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. फिलहाल पुलिस मामले की गहरायी से जांच कर रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमकी के पीछे किसका हाथ है. साइबर सेल की मदद से धमकी भरे ईमेल के स्रोत को ट्रैक किया जा रहा है. कोर्ट के चारों तरफ पुलिस की टीम द्वारा सघन रूप से गश्त किया जा रहा है. अन्य दिनों की अपेक्षा बुधवार को कचहरी चौक के समीप काफी गहमागहमी रही. यहां थी सबसे ज्यादा सुरक्षा व्यवस्था सबसे ज्यादा सुरक्षा व्यवस्था प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सभी एडीजे सहित टेन काेर्ट बिल्डिंग के मुख्य कैंपस काे लेकर की गयी. काेर्ट कैंपस में बम ब्लास्ट करने का ई-मेल काेर्ट प्रशासन काे मिला था. काेर्ट प्रशासन ने इसकाे लेकर डीएम, एसएसपी व नवगछिया एसपी काे पत्र देकर सुरक्षा मुहैया कराने काे कहा था. भागलपुर न्याय क्षेत्र में व्यवहार न्यायालय के साथ नवगछिया और कहलगांव काेर्ट भी आते हैं. वहां भी सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिये गये. सूत्राें ने बताया कि बम ब्लास्ट दाेपहर 12 बजे करने की धमकी मिली थी. दाेपहर तीन बजे तक सुरक्षा व्यवस्था चाैकस रही. कचहरी चौक से मनाली चौक मुख्य मार्ग किया गया बंद कचहरी चौक से मनाली रोड की तरफ जाने वाली सड़क मार्ग पर यातायात पूर्ण रूप से बंद कर दी गयी थी. सिर्फ निजी गाड़ियों को ही आने-जाने के लिए दिया जा रहा था. कोट न्यायालय की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है. इस मामले का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा. प्रमोद कुमार यादव, एसएसपी, भागलपुर

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन