bhagalpur news. सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों व कर्मियों को हर माह दिये जायेंगे सेवांत लाभ

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जिले के स्कूलों में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों व कर्मियों के लिए खुशखबरी है

विज्ञापन

जिले के स्कूलों में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों व कर्मियों के लिए खुशखबरी है. अब शिक्षा विभाग हर माह में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक व कर्मियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित करेगा. इसमें उन्हें सेवांत लाभ दिये जायेंगे. जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि इसकी शुरुआत 14 फरवरी से की जा रही है. उक्त दिन दोपहर तीन बजे जिला शिक्षा सभागार में बैठक आयोजित की जायेगी. इसमें जनवरी में सेवानिवृत्त 40 व फरवरी में सेवानिवृत्त होने वाले 10 शिक्षक व कर्मियों को सभी जरूरी कागजातों के साथ बुलाया गया है. बैठक में दस्तावेजों का सत्यापन कर सेवांत लाभ की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. कहा कि कार्यक्रम हर माह नियमित रूप से आयोजित किया जायेगा, ताकि शिक्षकों व कर्मियों को विभाग का चक्कर नहीं लगाना पड़े.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन