Bhagalpur News: होल्डिंग टैक्स घोटाले में संलिप्त टैक्स कलेक्टर ने डॉक्टर से किया फर्जीवाड़ा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

होल्डिंग टैक्स के नाम पर 23 हजार रुपये लेकर हुआ चंपत, डॉक्टर ने मेयर से कार्रवाई करने की लगायी गुहार
विज्ञापन
होल्डिंग टैक्स के नाम पर 23 हजार रुपये लेकर हुआ चंपत, डॉक्टर ने मेयर से कार्रवाई करने की लगायी गुहार
होल्डिंग टैक्स के घोटाले में संलिप्त टैक्स कलेक्टर अशोक मंडल का एक और फर्जीवाड़ा सामने आया है. उन्होंने होल्डिंग टैक्स और ट्रेड लाइसेंस के लिए शहर के एक नर्सिंग होम की प्रसिद्ध डॉक्टर से 23 हजार रुपये लेकर रख लिया है. रुपया लेने के बाद से वह डॉक्टर से संपर्क नहीं कर रहा है. इसके बाद नर्सिंग होम की ओर से मेयर को पत्र लिखा गया है, जिसके माध्यम से मामले से उन्हें अवगत कराते हुए उक्त कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गयी है.इस संबंध में मेयर डॉ. बसुंधरा लाल ने बताया कि उक्त कर्मी अशोक मंडल है. अशोक के खिलाफ होल्डिंग टैक्स की राशि गबन करने का आरोप है. मेयर ने बताया कि फर्जीवाड़ा की जानकारी नगर आयुक्त नितिन कुमार सिंह को दी है. मेयर को बताया गया कि करीब एक माह पहले अशोक कुमार मंडल ने उनसे वार्षिक होल्डिंग टैक्स और ट्रेड लाइसेंस के लिए 23 हजार रुपये लिये. कुछ दिन बाद से उनका फोन स्विच ऑफ के साथ पहुंच से बाहर बता रहा है. इस वजह से उन्हें काफी मानसिक परेशानी झेलनी पड़ी है. मेयर से आग्रह किया है कि अशोक मंडल को तलाश कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाये. इधर, नगर निगम के अधिकारी ने कहा है कि मामले की जांच कराई जायेगी और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.अशोक मंडल के खिलाफ 31.71 लाख घोटाले की चल रही जांच
होल्डिंग टैक्स कलेक्टर अशोक मंडल के खिलाफ पहले से ही होल्डिंग टैक्स का करीब 31.71 लाख रुपये घोटाले की जांच चल रही है. नगर निगम ने घोटाला करने वाले दो तहसीलदारों अशोक मंडल व गोपाल दत्त ठाकुर के वेतन पर रोक लगायी है और घोटाले की रकम जमा करने का निर्देश है. कुछ महीने पहले ही टैक्स कलेक्टर अशोक मंडल पर 31 लाख 71 हजार 09 रुपये, गोपाल दत्त ठाकुर ने 08 लाख 82 हजार 65 रुपये की राशि गबन करने का मामला उजागर हुआ था. इसमें उन्होंने कुछ राशि जमा भी की है. इसके बाद बाकी रकम जमा करने के लिए कई बार उन्हें रिमाइंडर भी भेजा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










