बरसात से पूर्व नाले की उड़ाही कार्य पूरा करने का टारगेट, खर्च होंगे 35 लाख

Updated:
विज्ञापन

बरसात से पूर्व शहर के नाले की उड़ाही कार्य को पूरा करने का टारगेट है. उड़ाही कार्य पर 35 लाख खर्च होंगे. फंड की कोई कमी नहीं है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, भागलपुर बरसात से पूर्व शहर के नाले की उड़ाही कार्य को पूरा करने का टारगेट है. उड़ाही कार्य पर 35 लाख खर्च होंगे. फंड की कोई कमी नहीं है. 15 वें वित्त आयोग की राशि निगम के कोष में है. इधर, दक्षिणी व पूर्वी शहर के नालाें की उड़ाही के लिए 80 मजदूराें की टीम लगायी गयी है. गुरुवार काे दक्षिणी क्षेत्र के बागवाड़ी, गाैराचकी, महमदाबाद एवं वार्ड 45 की गलियाें में उड़ाही करायी गयी है. तिलकामांझी, जवारीपुर, सच्चिदानंद नगर, वार्ड 16 के उर्दू बाजार, वार्ड 17 का सराय, वार्ड 18 में गाेलाघाट, नया बाजार एवं वार्ड 19 के लहेरी टाेला समेत अन्य इलाकाें में उड़ाही का कार्य हुआ है. स्वच्छता प्रभारी आदित्य जायसवाल ने बताया कि बरसात से पूर्व सभी नालों की उड़ाही कार्य पूरा करने का टारगेट है. उड़ाही के लिए टीम लगाने का राेस्टर बनाया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

अमीन व इंजीनियराें काे नापी के लिए लगाया

शहर में कितने किलाेमीटर में नाले हैं, जिसकी सफाई की जानी है. इसके लिए निगम की ओर से पिछले 10 दिन से अमीन व इंजीनियराें काे नापी के लिए लगाया गया है. वह अपनी रिपाेर्ट निगम प्रशासन काे देगा, इसके बाद रिकाॅर्ड में शामिल हाेगा कि शहर में कितने किलाेमीटर में नाला है. हालांकि, निगम के पास दाे अमीन है और पूरे शहर के नालाें की लंबाई व चाैड़ाई नापने के लिए 15 जून तक का समय कम पड़ जायेगा. शहर के नालाें की लंबाई का आकलन कर निगम पूरी तरह से रिपाेर्ट तैयार नहीं कर सका, तो बरसात से पूर्व उड़ाही कार्य का टारगेट पूरा नहीं हो सकेगा. दाे साल पूर्व नाला उड़ाही के लिए चयनित एजेंसियाें से काम ताे लिया था पर उसकी लंबाई का आकलन नहीं हाे सका था. सिर्फ 22 हथिया नालाें की उड़ाही का प्लान बनाकर टेंडर जारी किया था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन