bhagalpur news. 37,285 एमटी धान खरीद का लक्ष्य, 22,924 मीट्रिक टन की हुई खरीद

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. 37,285 एमटी धान खरीद का लक्ष्य, 22,924 मीट्रिक टन की हुई खरीद

डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को जिला टास्कफोर्स की बैठक समीक्षा भवन में हुई.

विज्ञापन

डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को जिला टास्कफोर्स की बैठक समीक्षा भवन में हुई. जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि विभाग से 37,285 मीट्रिक टन धान की खरीद करने का लक्ष्य दिया गया था. इसके विरुद्ध 22,924 मीट्रिक टन धान की खरीद 4,732 किसानों से की गयी है. इनमें 4,524 किसानों को पांच करोड़ 29 लाख 66 हजार रुपये का भुगतान किया गया है. पैक्स निर्वाचन कार्य होने के कारण खरीद कार्य प्रभावित हो रहा है. साथ ही समितियों द्वारा खरीद के समतुल्य 15,588.32 एमटी चावल के विरुद्ध 3,248 एमटी चावल की आपूर्ति राज्य खाद्य निगम को की गयी है. बैठक में बताया गया कि पोषक तत्व युक्त चावल (एफआरके) की आपूर्ति नहीं होने से धान की मिलिंग व चावल की आपूर्ति बाधित है. राज्य खाद्य निगम, भागलपुर के जिला प्रबंधक को निर्देश दिया गया कि सभी मिलों को समानुपातिक रूप से दो दिनों के अंदर एफआरके की आपूर्ति कराना सुनिश्चित करेंगे. खरीद का शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करनेवाली समितियों को प्राथमिकता के आधार पर आवंटन व समायोजन के लिए जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देशित किया गया. जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया कि प्रशासन नियुक्त समितियों को नियंत्रण में रखते हुए खरीद का काम पूरा करायें. अतिरिक्त लक्ष्य के संबंध में आवेदन पर कार्रवाई के लिए अनुशंसा दी भागलपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, भागलपुर के प्रबंध निदेशक को प्रेषित करेंगे.

विज्ञापन
Nishi Ranjan Thakur

लेखक के बारे में

By Nishi Ranjan Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन