ePaper

Bihar: भागलपुर में फ्लैट के अंदर फंदे से लटका मिला स्टेट बैंक के अधिकारी का शव, परिजनों में कोहराम

Updated at : 02 Aug 2022 11:01 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar: भागलपुर में फ्लैट के अंदर फंदे से लटका मिला स्टेट बैंक के अधिकारी का शव, परिजनों में कोहराम

भागलपुर में स्टेट बैंक के एक अधिकारी का शव उनके फ्लैट में फंदे से झूलता मिला. मृतक की पहचान कुमार कुणाल के रूप में हुई है जो किराये के फ्लैट में अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहते थे.

विज्ञापन

भागलपुर में स्टेट बैंक के एक अधिकारी का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैली हुई है. मृतक की पहचान कुमार कुणाल के रूप में हुई है. मंगलवार अहले सुबह राजवीर टावर स्थित एक फ्लैट में कुणाल का शव फंदे से लटका मिला. कुणाल किराए के इस फ्लैट में अपनी पत्नी और तीन वर्षीय बच्चे के साथ रहते थे. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

जानकारी के अनुसार, मृतक कुमार कुणाल स्टेट बैंक के जोनल कार्यालय (भागलपुर) में बतौर असिस्टेंट मैनेजर तैनात थे. उनकी पत्नी अन्नु ने बताया कि वो अपने पति और एक बच्चा के साथ फ्लैट में रहते थे. एक माह पहले ही अहमदाबाद से उनके पति का ट्रांसफर भागलपुर हुआ था.

शव मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव जब्त किया. मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंंची. सिटी एएसपी के भी आने की सूचना है. वहीं मृतक के परिजनों को इसकी सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गये. मृतक के परिजन पटना से भागलपुर के लिए रवाना हो चुके हैं. शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. मौत की वजह अभी सामने नहीं आयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन