सदर अस्पताल में आज इन विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवा, जारी हुआ ओपीडी शेड्यूल

Updated:
विज्ञापन

भागलपुर से अतुल तिवारी की रिपोर्ट माॅडल अस्पताल- लोकनायक जयप्रकाश नारायण सदर अस्पताल में अस्पताल प्रबंधन की ओर से मरीजों की सुविधा के लिए मंगलवार का ओपीडी शेड्यूल जारी किया

विज्ञापन

भागलपुर से अतुल तिवारी की रिपोर्ट

माॅडल अस्पताल- लोकनायक जयप्रकाश नारायण सदर अस्पताल में अस्पताल प्रबंधन की ओर से मरीजों की सुविधा के लिए मंगलवार का ओपीडी शेड्यूल जारी किया है. अस्पताल प्रशासन ने अलग-अलग विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी लगायी है, ताकि मरीजों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो.

आपके शहर में

विज्ञापन

ओपीडी का समय

सदर अस्पताल की ओपीडी सेवा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संचालित होगी. मरीजों को बताया गया है कि समय से पंजीकरण करा लें, ताकि ओपीडी सेवाओं का लाभ समय पर उठा सकेंगे.

मंगलवार के लिए तैनात डॉक्टरों की सूची

मंगलवार को मुख्य रूप से मेडिसिन, ऑर्थो, शिशु, स्त्री-प्रसव, सर्जरी, इएनटी व डेंटल विभाग में निम्नलिखित डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे:मेडिसिन विभाग: डॉ आरपी जायसवाल, डॉ पंकज और डॉ चंदन तिवारी मरीजों की जांच करेंगे.ऑर्थो (हड्डी रोग) विभाग: डॉ मनोज गुप्ता, डॉ रामाशेखर और डॉ अविनाश ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.

शिशु रोग विभाग : डॉ कुंदन, डॉ मिथिलेश, डॉ स्नेहा भूषण, डॉ शशिभूषण ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.

स्त्री व प्रसव विभाग : डॉ रश्मि, डॉ ज्योति, डॉ तनूजा, डॉ फौजिया, डॉ अर्चना भारती ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.

सर्जरी विभाग : डॉ अभिषेक, डॉ विप्लव बलराज, डॉ शुभम सार्थक ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.

ईएनटी विभाग : डॉ प्रिंस ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.

डेंटल विभाग : डॉ स्वप्निल, डॉ प्रमोद ड्यूटी पर तैनात रहेंगे. अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि ओपीडी के दौरान मरीजों की भारी भीड़ को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं ताकि किसी को परेशानी न हो.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन