सफाई कर्मी के समर्थन में सीनेट सदस्य ने दिया धरना

Updated:
विज्ञापन

टीएमबीयू में सफाई कर्मियों का छठे दिन शनिवार को भी धरना कार्यक्रम जारी रहा. इसे लेकर विवि के सीनेट सदस्य डॉ आनंद मिश्रा उनके समर्थन में रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर धरना दिया

विज्ञापन

टीएमबीयू में सफाई कर्मियों का छठे दिन शनिवार को भी धरना कार्यक्रम जारी रहा. इसे लेकर विवि के सीनेट सदस्य डॉ आनंद मिश्रा उनके समर्थन में रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर धरना दिया. विवि से सफाई कर्मियों को सात माह से पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किये जाने पर विरोध जताया. दूसरी तरफ विवि में साफ-सफाइ नहीं होने से परीक्षा विभाग सहित अन्य शाखा के बाहर गंदगी व कचरा फैल गया है. वहीं, मामले को लेकर रजिस्ट्रार ने सीनेट सदस्य के बीच वार्ता हुई. सीनेट सदस्य डॉ आनंद कुमार मिश्रा ने सफाई कर्मियों के संविदा अवधि विस्तार किये जाने व लंबित पारिश्रमिक भुगतान करने के लिए कहा है. इसे लेकर दोनों लोगों के बीच करीब एक घंटा तक वार्ता चली. रजिस्ट्रार डॉ विकास चंद्र ने वार्ता में सवाल उठाया कि 105 लोगों का किन लोगों ने विस्तार किया. फिर नौ सफाई कर्मियों का संविदा अवधि क्यों नहीं बहाल किया गया. उनके आने से पहले का मामला है. लेकिन उन्हें ही दोषी बनाने का काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि उनलोगों की फाइल उनके समक्ष बढ़ायी गयी है. आधा-अधूरा ही जानकार दी गयी है. जबकि लीगल, स्थापना व एकाउंट शाखा से स्पष्ट जानकारी उन्हें नहीं दी गयी है. संविदा से जुड़ा मामला कोर्ट में चल रहा है. विवि नियम-परिनियम से ही उनके द्वारा फाइल पर काम किया जायेगा. दूसरी तरफ सीनेट सदस्य डॉ आनंद कुमार मिश्रा ने कहा कि सफाई कर्मियों से जुडी फाइल पर लीगल शाखा से लिखवाने के बाद स्थापना शाखा में भी मंतव्य लिखा गया है. यहां से वापस लीगल शाखा को भेज दिया गया है. अब लीगल शाखा से विवि के अधिकारी के पास फाइल जाना है. सीनेट सदस्य ने कहा कि सोमवार तक सफाई कमिर्यों का पारिश्रमिक भुगतान व संविदा अवधि विस्तार नहीं किया जाता है, तो आगे की रणनीति तैयार की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन