सबौर के इंग्लिश गांव में वृद्ध की गंगा में डूबने से मौत, शव बरामद

Updated:
विज्ञापन

सबौर के इंग्लिश गांव में वृद्ध की गंगा में डूबने से मौत, शव बरामद

विज्ञापन

सबौर थाना क्षेत्र के इंग्लिश गांव में मंगलवार को गंगा स्नान करने के दौरान रितलाल यादव (72) डूब गये. मंगलवार से ही परिजनों उनकी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन बुधवार को शव बरामद किया गया. इधर, सबौर पुलिस ने मामले में कागजी प्रक्रिया कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के बेटे सोनू कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे उनके पिता घर के सामने ही गंगा नदी में स्नान करने गये थे. करीब दो घंटे तक जब वह वापस नहीं लौटे, तो परिवार के लोगों ने उनकी खोजबीन की. जब वे लोग गंगा किनारे पहुंचे, तो उन्हें एक व्यक्ति ने जानकारी दी कि कुछ देर पहले एक व्यक्ति गंगा घाट पर नहा रहे थे, लेकिन कुछ देर से नहीं दिख रहे हैं. परिवार के लोगों ने गंगा नदी में डूबने की आशंका पर नाव लेकर खुद ही उन्हें ढूंढने का प्रयास किया, पर कुछ पता नहीं चला. बुधवार सुबह करीब 9.30 बजे उन लोगों को जानकारी मिली कि गांव के ही जगदीश यादव के खेत के सामने एक शव पानी में उफनाया हुआ मिला है. उन लोगों ने वहां पहुंच कर पहचान की, तो शव उनके पिता की ही थी. इसके बाद उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन