मौसा पर नाबालिग का अपहरण व देह व्यापार कराने की धमकी देने का आरोप
मौसा पर नाबालिग का अपहरण व देह व्यापार कराने की धमकी देने का आरोप
भागलपुर. मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के गनीचक की महिला ने अपनी ही बहन के पति पर अपनी 14 वर्षीया बेटी का अपहरण करने और जबरन उससे देह व्यापार कराने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है. महिला ने आवेदन में कहा कि पांच अगस्त को उसकी बहन का पति बांका जिले के धोरैया प्रखंड स्थित पीपरा के मो इम्तियाज ने सुबह करीब सात बजे मेरी बेटी का अपहरण कर लिया.
आपके शहर में
पांच अगस्त की देर शाम तक जब न उनकी बेटी लौटी न ही उसके बहन का पति लौटा, तो उन्होंने इम्तियाज के मोबाइल पर फोन किया. वह बार-बार फोन काट देता था. महिला ने इम्तियाज के भाई मो छोटू को फोन लगाया. छोटू ने बताया कि दोनों भाई उनकी बेटी से पहले गलत करेंगे और फिर उसे देह व्यापार में लगा पैसे कमायेंगे. महिला ने इम्तियाज की मां पर भी आरोप लगाया कि जब उसकी बहन यानी इम्तियाज की पत्नी ने इस बात का विरोध किया, तो इम्तियाज की मां ने उसे धमकी देकर कहा कि वह उसे भी उसकी भांजी के साथ देह व्यापार में लगा देगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए