मंत्री अश्विनी चौबे ने भागलपुर में नगर वन योजना का किया शुभारंभ, स्थानीय लोगों के साथ योगाभ्यास भी किया

Updated at : 11 Jun 2022 1:25 PM (IST)
विज्ञापन
मंत्री अश्विनी चौबे ने भागलपुर में नगर वन योजना का किया शुभारंभ, स्थानीय लोगों के साथ योगाभ्यास भी किया

भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने भागलपुर में नगर वन योजना का शुभारंभ किया. साथ ही केंद्रीय मंत्री ने स्थानीय लोगों के साथ योगाभ्यास भी किया.

विज्ञापन

भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे इन दिनों भागलपुर दौरे पर हैं. शनिवार को केंद्रीय मंत्री जिला के जयप्रकाश उद्यान पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ योगाभ्यास किया. उन्होंने शहर में नगर वन योजना का उद्घाटन किया. इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने औषधीय वृक्ष भी लगाया. ऑक्सीजन और पर्यावरण की चिंता बताते हुए उन्होंने इसे आज की बड़ी जरुरत बताया.

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे शनिवार को भागलपुर के जयप्रकाश उद्यान पहुंचे. लोगों की नजर अचानक उस जगह पर पड़ी जहां स्थानीय लोग रोजाना योग करने के लिए जुटते हैं. शनिवार को मंत्री अश्विनी चौबे भी उस स्थल पर मौजूद थे. मंत्री के साथ आम लोग भी आज योगा कर रहे थे. इस योगाभ्यास में उनके पुत्र सह भाजपा नेता अर्जित चौबे, भाजपा नेता मनीष कुमार, सूरज शर्मा नितिन भुवानिका वगैरह ने भी हिस्सा लिया.

मंत्री अश्विनी चौबे ने इस दौरान पौधारोपण भी किया. नगर वन योजना का उद्घाटन करते हुए मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि यह भारत का पहला ऐसा नगर वन है जिसका उद्घाटन मोदी कैबिनेट के मंत्री के द्वारा हो रहा है. भागलपुर में ही केवल अभी तक ऐसा हुआ है. उन्होंने कहा कि देश में ऑक्सीजन पर्याप्त मिले इसके लिए ये बेहद जरूरी है. बेहतर ऑक्सीजन मिलने के लिए उन्होंने 33 प्रतिशत वन को जरुरी बताया.

Also Read: बिहार में 50 साल बाद हुई तालाब की खुदाई तो अंदर गड़ा मिला शिवलिंग, अब शिवालय का होगा निर्माण

अश्विनी चौबे ने कहा कि भागलपुर के शहरी क्षेत्र या आसपास में नगर वन का विस्तार किया जाएगा. बताया कि वर्ष 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा इस योजना को शुरू कराया गया था और अब इसका विस्तार किया जा रहा है. जिस हिसाब से प्रदूषण बढ़ता जा रहा है और ऑक्सीजन को बेहतर बनाये रखने के लिए इसकी जरुरत को देखते हुए शुरुआत किया गया. मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री में देशभर में नुपूर शर्मा के बयान से छिड़े विवाद पर भी प्रतिक्रिया दी.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन