bhagalpur news. नाथनगर में मिनी गन फैक्ट्री भंडाफोड़, पांच आरोपित गिरफ्तार, अर्धनिर्मित हथियार व कई मशीन बरामद
Published by : NISHI RANJAN THAKUR Updated At : 17 Feb 2026 11:31 PM
नाथनगर में मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. इस मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है.
नाथनगर में मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. इस मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. बंगाल एसटीएफ ने वहां के अपराधियों से अवैध हथियार बरामद किया. पूछताछ में बिहार के भागलपुर के नाथनगर मधुसूदनपुर से खरीदने की बात बतायी. इसके बाद बंगाल एसटीएफ ने बिहार के एसटीएफ से संपर्क किया. बदमाशों के निशानदेही पर मधुसूदनपुर थानाक्षेत्र के रहमतबाग में मंगलवार को धावा बोला. जब एसटीएफ के जवान मौके पर पहुंचे तो मुख्य आरोपित मो फैसल मकान के प्रवेश द्वार पर खड़ा था. पुलिस को देखते ही वह फरार हो गया. पुलिस ने पूरे मकान को सर्च शुरू किया तो ग्राउंड फ्लोर पर 20 अर्धनिर्मित पिस्टल, हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद किये गये. उक्त फ्लोर पर तीन बड़ी लेथ मशीन लगायी गयी थी. इससे अवैध हथियार बनाया जाता था. सुबह करीब 10.30 बजे ही एसटीएफ की टीम ने पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी थी. सादे लिबास में आधुनिक हथियार से लैस एसटीएफ पहुंची और 200 मीटर की दूरी तक की घेराबंदी की. सूचना मिलते ही मौके पर मधुसूदनपुर, नाथनगर, ललमटिया और हबीबपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. मौके पर से ही पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया. मुख्य आरोपित जिसने उक्त मकान को भाड़ा पर लिया था, वह मौके पर से फरार हो गया. सूचना पर सिटी एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएसपी टू राकेश कुमार भी पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने भी गिरफ्तार हथियार तस्करों से सघन पूछताछ की. इसके बाद पुलिस गिरफ्तार हथियार तस्करों को अपनी अभिरक्षा में लेकर दूसरी जगह चले गये. किसी को भी घर के अंदर नहीं आने देता था आरोपित, मकानमालिक तक को नहीं मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के पश्चिम टोला के मो नासिर ने जमीन खरीद कर मकान का निर्माण करवाया था. उक्त मकान को फैसल नाम के व्यक्ति को भाड़े पर दिया था. फैसल चंपानगर का रहनेवाला है. उसने लूम चलाने के नाम पर मकान भाड़े पर लिया था. वो नीचे देर रात तक पावरलूम चलाता था. स्थानीय लोगों ने बताया कि भाड़ेदार किसी भी आसपास के लोगों को मकान के अंदर आने नहीं देता था. यहां तक कि मकानमालिक को भी अंदर नहीं आने देना चाहता था. स्थानीय लोगों को पहले से शक था कि यहां कोई न कोई गड़बड़ी चल रही है. फैसल ने मुंगेर में रहकर हथियार बनाने कि ली थी ट्रेनिंग, पहले भी चला चुका है गन फैक्ट्री जानकारी के मुताबिक फैसल मूल रूप से मुंगेर का रहनेवाला है. उसके पिता मुंगेर जिले में दर्जी का काम करते थे. चंपानगर में जमीन खरीद कर यहीं बस गये थे. पिता की मौत के बाद फैसल ने मुंगेर के कुछ हथियार तस्कर व हथियार बनाने वाले गिरोह से मिल कर अपना धंधा शुरू किया. कई साल पहले भी चंपानगर में मिनी गन फैक्ट्री उसने चलाया था. वर्ष 2022 में 23 दिसंबर को चंपानगर के हकीम साह लेन में एसटीएफ ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया था. उस समय भी चंपा नगर निवासी फैसल के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. पासपोर्ट सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद, स्थानीय पुलिस को रेड की भनक तक नहीं लगी पुलिस की छापेमारी के दौरान भारी संख्या में पुलिसबल देख आसपास के लोगो की भीड़ वहां जुट गयी. इस अवैध हथियार कारोबार का भंडाफोड़ बिहार और बंगाल एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में हुई. एक दर्जन से अधिक की संख्या में आधुनिक हाथियार से लैस एसटीएफ ने पहले उक्त मकान की चारों तरफ से घेराबंदी की थी. पुलिस को जांच के दौरान एक बक्से में पासपोर्ट, ड्राइवरी लाइसेंस सहित कई जमीन के दस्तावेज भी मिले हैं. कुछ वैसे दस्तावेज भी मिले हैं जो दूसरी भाषा में लिखे हैं. कोट बिहार-बंगाल एसटीएफ और भागलपुर डीआइइयू की टीम द्वारा मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के रहमत बाग स्थित एक मकान में चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया है. इसमें पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जो समान मिले हैं, उसे जब्त किया गया है. इसके अलावा अवैध कार्य में और जो लोग भी शामिल हैं, सभी की गिरफ्तारी की जायेगी. शैलेंद्र कुमार सिंह,सिटी एसपी, भागलपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










