Bihar News: भागलपुर में मकान की छत पर लोहे की छड़ में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से युवक की मौत
भागलपुर में एक युवक की दर्दनाक मौत करंट लगने से हो गयी. मकान के छत पर छड़ में करंट दौड़ रहा था. युवक ने छड़ को पकड़ लिया और करंट की चपेट में आकर मौत हो गयी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की मौत करंट लगने से हो गयी. घटना थाना क्षेत्र के हबीब शाह चौक के पास की है जहां अहले सुबह युवक ने मकान के छड़ को पकड़ लिया. छड़ में करंट दौड़ रहा था और युवक उसकी चपेट में पड़ गया. जबतक उसे बचाया जाता उसकी जान जा चुकी थी.
आपके शहर में
मृतक की पहचान चमेलीचक के मोहम्मद अफरोज, पिता स्वर्ग साहब उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है. युवक मजदूरी का काम करता था. बताया जा रहा है कि युवक ने मकान के छड़ को पकड़ा था. जिसमें करंट दौड़ रहा था. युवक इस बात से अंजान था. अचानक करंट की चपेट में आकर युवक छड़ में सटा र��� गया. उसे कई मिनटों के बाद लोगों ने छड़ में लटकते देखा तो शोर मचाया.
आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से युवक को उठाकर मायागंज अस्पताल ले जाया गया. वहीं डॉक्टर ने जांच करते ही युवक को मृत घोषित कर दिया. स्थानीय लोगों की मानें तो बिजली विभाग की लापरवाही के कारण ऐसी घटनाएं कई बार पहले भी इस क्षेत्र में हो चुकी है. लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही हबीबपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए