Bhagalpur News: देर रात इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर मारपीट, पुलिस पर हमला, लाठी चार्ज

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Nov 2024 2:05 AM

विज्ञापन

प्राचार्य की गाड़ी के भी टूटे शीशे, कॉलेज में पौधे के गेबियन भी उखाड़े गये

विज्ञापन

= प्राचार्य की गाड़ी के भी टूटे शीशे, कॉलेज में पौधे के गेबियन भी उखाड़े गये = देर रात पुलिस छावनी में बदला इंजीनियरिंग कॉलेज, पुलिस ने कराया शांत भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में सोमवार की देर रात रैगिंग को लेकर छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया. बताया गया कि फर्स्ट सेमेस्टर के छात्रों की रैगिंग शाम पांच बजे ही सीनियर्स शुरू कर दिये थे. घटना की सूचना पर विवाद सुलझाने आये प्राचार्य की गाड़ी को भी छात्रों ने क्षतिग्रस्त कर दिया. मामला बिगड़ता देख कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी. आक्रोशित छात्रों ने समझाने पहुंचे पुलिस पर भी ईंट-पत्थ से हमला बोल दिया. घटना में दो-चार पुलिस बलों के भी जख्मी होने की सूचना है. इसके बाद तत्काल ही कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कॉलेज को छावनी में तब्दील कर दिया गया. पुलिस ने भी सख्ती बरतते हुए ऐसे छात्रों पर लाठी चार्ज कर दिया. लाठीचार्ज में घायल छात्र सौरभ कुमार को इलाज के लिए मायागंज भेजा गया. कुछ और भी छात्रों के जख्मी होने की सूचना है. कुछ जख्मियों को सदर अस्पताल भी भेजा गया. इधर, बंद कमरे में छात्र डरे-सहमे हुए हैं. मामले की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी डॉ के रामदास, डीएसपी सहित कई पुलिस पदाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और लगातार छात्रों और कॉलेज प्रशासन से बात की. सिटी एसपी ने जख्मियों को इलाज के लिए मायागंज व सदर अस्पताल भेजे जाने के बाद बताया कि छात्रों के आक्रोशित गुट और कॉलेज प्रशासन से बात कर मामले को शांत करा लिया गया है. हालांकि, दूसरे पक्ष में छात्रों के फेकल्टी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ भी मारपीट की, जिसमें वे घायल हो गये. पीड़ित फेकल्टी ने आरोप लगाया कि प्राचार्य की गाड़ी के शीशे को पुलिसवालों ने फोड़ा है. सिविल इंजीनियरिंग के शिक्षक आशीष कुमार सिंह ने बताया कि वे प्राचार्य के साथ घर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पुलिस ने उनसे वहां रात में होने का कारण पूछा और उन पर लाठी बरसाने लगे. हालांकि पुलिस का कहना है कि छात्रों ने ही प्राचार्य की गाड़ी के शीशे तोड़े व उन पर हमला भी किया. बताया गया कि लाठी चार्ज के दौरान कई छात्रों का लैपटॉप और मोबाइल भी टूटा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन