मोटरसाइकिल चालक ने युवक को धक्का मारा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कदवा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरपुर कदवा के शर्मा टोला निवासी कांति शर्मा को शराब के नशे में धुत एक मोटरसाइकिल चालक ने शनिवार की रात धक्का मारकर जख्मी कर दिया.

विज्ञापन

ढोलबज्जा : कदवा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरपुर कदवा के शर्मा टोला निवासी कांति शर्मा को शराब के नशे में धुत एक मोटरसाइकिल चालक ने शनिवार की रात धक्का मारकर जख्मी कर दिया. घटना बाबा विशु राउत पुल के संपर्क पथ खैरपुर कदवा के समीप हुई. कदवा थाना क्षेत्र के झड़कहवा गांव निवासी धिनो शर्मा के पुत्र बैकुंठ यादव ने शराब के नशे में कांति शर्मा को धक्का मार दिया. कदवा ओपी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों घायल घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा. थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल चालक बैकुंठ यादव शराब के नशे में था. मद्य निषेध अधिनियम के तहत उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन