ePaper

Bhagalpur news हिंदू समाज को अपने धर्म पर अडिग रहना चाहिए : सुबोधानंद

Updated at : 09 Feb 2026 12:13 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news हिंदू समाज को अपने धर्म पर अडिग रहना चाहिए : सुबोधानंद

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर पुरानी दुर्गा स्थान, अबजूगंज में भव्य हिंदू महासम्मेलन हुआ.

विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर पुरानी दुर्गा स्थान, अबजूगंज में भव्य हिंदू महासम्मेलन हुआ. उद्घाटन हरिद्वार से पधारे स्वामी सुबोधानंद जी महाराज व आरएसएस के विभाग प्रचार प्रमुख अजीत घोष सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति एवं भक्ति गीतों से हुई, जिसने पूरे परिसर को भक्तिमय और राष्ट्रभाव से ओतप्रोत कर दिया. स्वामी सुबोधानंद जी महाराज ने कहा कि हिंदू समाज को अपने धर्म, संस्कृति और मूल्यों पर अडिग रहना चाहिए. उन्होंने भगवद् गीता के श्लोकों का उल्लेख करते हुए धर्म के मार्ग पर चलने और आत्मबल को मजबूत करने का संदेश दिया. उन्होंने समाज में जागरूकता, संगठन और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध पर बल दिया.आरएसएस के विभाग प्रचार प्रमुख ने कहा कि संघ का लक्ष्य पंच परिवर्तन के माध्यम से भारत को पुनः विश्व गुरु के मार्ग पर अग्रसर करना है. इसकी शुरुआत कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, सामाजिक समरसता और स्वदेशी विचार को अपनाने से होती है. उन्होंने कहा कि जब परिवार और समाज सशक्त होंगे, तभी राष्ट्र सशक्त बनेगा. कार्यक्रम का संचालन रवि शंकर कुमार ने किया. मौके पर जिला संघ चालक विश्वनाथ चौधरी, नगर कार्यवाह बलराम कुमार, शाखा कार्यवाह दिनेश कुमार, मुख्य शिक्षक प्रिय रंजन प्रभाकर, बस्ती प्रमुख शिव शंकर कुमार, नगर समरसता प्रमुख दिनेश साह, रंजीत कुमार, चमन कुमार, सुशील कुमार, विपिन कुमार, पंकज कुमार सहित काफी संख्या में संघ कार्यकर्ता एवं कई गण्यमान्य मौजूद थे.

किसानों ने बैठक कर समस्याओं पर की चर्चा

पीरपैंती प्रखंड के हरिणकोल पंचायत भवन में किसान चेतना व उत्थान समिति के बैनर तले किसानों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. किसानों ने बैठक कर रबी फसल काटने को लेकर सीओ से मिल समय मांगने संबंधित आवेदन देने की बातें कही. मुआवजे विसंगतियों को लेकर किसानों ने चर्चा की और जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द उनकी सारी समस्याओं का समाधान किया. बैठक में समिति के अध्यक्ष श्रवण सिंह, सुनील तिवारी, हरिणकोल मुखिया दीपक सिंह, छोटे लाल यादव, नरेंद्र सिंह, मो असीर, गुड्डू रविदास ,मो फारूक, अभय यादव ,सुशील सिंह आदि किसानों ने भाग लिया.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन