सोना ₹1.55 लाख तो चांदी ₹2.36 लाख किलो, दलहन-तेलहन में भी तेजी : देखें भागलपुर के रेट

Updated:
विज्ञापन

आभूषण की दुकान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भागलपुर की मंडियों में सोना-चांदी पिछले 10 दिनों से स्थिर हैं, लेकिन दलहन और तेलहन की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. चना और अरहर दाल के दाम बढ़े हैं, वहीं खाद्य तेलों में भी उछाल आया है.

विज्ञापन

भागलपुर की स्थानीय मंडियों में कुछ दलहन और तेलहन को छोड़कर खाद्य पदार्थों की कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं. वहीं सर्राफा बाजार में पिछले कुछ समय से जारी उतार-चढ़ाव के बाद पिछले करीब 10 दिनों से सोना-चांदी के भाव में स्थिरता बनी हुई है. दूसरी ओर, दलहन में चना और अरहर तथा तेलहन की कीमतों में तेजी देखी गयी है.

विज्ञापन

10 दिनों से सोना-चांदी के भाव स्थिर

सर्राफा बाजार में पिछले एक महीने से सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. करीब 15 दिन पहले सोने के भाव में थोड़ी गिरावट आयी थी, जबकि चांदी की कीमत में भी नरमी देखी गयी थी. इसके बाद पिछले करीब 10 दिनों से दोनों धातुओं के भाव स्थिर बने हुए हैं.

सर्राफा बाजार के ताजा थोक भाव:

  • 24 कैरेट सोना: 1,55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: 1,40,600 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • चांदी: 2,36,000 रुपये प्रति किलोग्राम

सर्राफा कारोबारियों के अनुसार, सोना-चांदी के भाव अभी भी ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं.

चना और अरहर में तेजी, बाकी दलहन में मिलाजुला रुख

दलहन बाजार में चना और अरहर की कीमतों में तेजी का रुख है. वहीं चना और मसूर दाल की कीमत फिलहाल स्थिर बतायी जा रही है. मूंग और कलाई दाल के भाव में अलग-अलग बाजारों में अंतर देखने को मिल रहा है.

खाद्य सामग्री के भाव:

खाद्य सामग्रीकीमत
चना व मसूर दाल72 रुपये/किग्रा
अरहर दाल120-130 रुपये/किग्रा
मूंग दाल98 रुपये/किग्रा
कलाई दाल105-115 रुपये/किग्रा
आटा35 रुपये/किग्रा

कतरनी चावल की कीमत 160 रुपये किलो तक

अनाज मंडी में कतरनी चावल की कीमत उसकी गुणवत्ता के अनुसार 80 से 160 रुपये प्रति किलोग्राम तक है. वहीं स्वर्णा चावल करीब 40 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर उपलब्ध है.

कतरनी चूड़ा की कीमत भी 110 से 130 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच है. चीनी के 50 किलो के पैकेट की कीमत बढ़कर 2,850 रुपये तक पहुंच गयी है, जो पहले करीब 2,300 रुपये थी.

खाद्य तेलों के दाम में भी तेजी

तेलहन बाजार में भी कीमतों में बढ़ोतरी का रुख बना हुआ है. 15 किलोग्राम वाले मंगल तेल का डिब्बा करीब तीन महीने पहले 2,475 रुपये में बिक रहा था. इसके बाद इसकी कीमत 2,800 रुपये हुई और अब बढ़कर 2,930 रुपये हो गयी है.

वहीं रिफाइंड पाम तेल की कीमत पिछले दो महीनों से करीब 2,350 से 2,450 रुपये प्रति 13 लीटर के बीच बनी हुई है. भोजन वनस्पति का 15 किलो का जार करीब 2,480 रुपये में मिल रहा है.

शादी-ब्याह के सीजन में बढ़ सकती है कीमत

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में शादी-ब्याह के सीजन और बाजार में आपूर्ति की स्थिति का कीमतों पर असर पड़ सकता है. मांग बढ़ने पर कुछ खाद्य उत्पादों के दाम में और तेजी आने की संभावना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन