भागलपुर की मंडी में सोना चढ़ा तो तेलहन भी तेज, जानें आज दाल-चावल और खाद्य सामग्री के ताजा भाव

Updated:
विज्ञापन

आभूषण की दुकान | Prabhat Khabar Network

भागलपुर की मंडियों में खाद्य सामग्री के दाम फिलहाल स्थिर बने हुए हैं, लेकिन सोने के भाव ₹1.59 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गए हैं, जबकि चांदी के भाव में कोई खास बदलाव नहीं आया है. दलहन और तेलहन की कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है, जिससे शादी सीजन में दामों में और बढ़ोतरी की आशंका है.

विज्ञापन

भागलपुर : स्थानीय मंडियों में खाद्य सामग्री के भाव फिलहाल काफी हद तक स्थिर हैं, लेकिन सर्राफा बाजार में सोना लगातार ऊंचे स्तर पर बना हुआ है. वहीं चांदी के भाव में फिलहाल खास बदलाव नहीं हुआ है. दलहन में चना और अरहर के भाव में तेजी का रुख है, जबकि तेलहन की कीमतों में भी बढ़त दर्ज की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सोना फिर चढ़ा, चांदी स्थिर

पिछले कुछ समय से सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. ताजा थोक भाव के अनुसार:

  • 24 कैरेट सोना: ₹1.59 लाख प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹1.44 लाख प्रति 10 ग्राम
  • चांदी: ₹2.35 लाख प्रति किलोग्राम

सर्राफा कारोबारियों के अनुसार सोना पहले से ही रिकॉर्ड स्तर के आसपास बना हुआ है और आगे भी बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

दलहन में अरहर और मूंग के भाव में बदलाव

दालों के बाजार में चना और मसूर का भाव फिलहाल स्थिर बताया जा रहा है, जबकि अरहर और मूंग की कीमतों में अंतर देखने को मिल रहा है.

खाद्य सामग्रीभाव
चना व मसूर दाल₹72/किलो
अरहर दाल₹120-130/किलो
मूंग दाल₹98/किलो
कलाई दाल₹105-115/किलो
आटा₹35/किलो

कतरनी चावल सबसे महंगा

अनाज मंडी में कतरनी चावल की कीमत उसकी गुणवत्ता के अनुसार ₹80 से ₹160 प्रति किलो तक है. वहीं स्वर्णा चावल करीब ₹40 किलो मिल रहा है. कतरनी चूड़ा ₹110 से ₹130 प्रति किलो बिक रहा है.

चीनी के 50 किलो पैकेट का भाव भी बढ़ा है. कारोबारियों के अनुसार इसकी कीमत ₹2,300 से बढ़कर ₹3,200 तक पहुंच गयी है.

तेलहन में भी तेजी

खाद्य तेलों की कीमतों में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखी जा रही है. 15 किलो वाले मंगल तेल का डिब्बा करीब तीन महीने पहले ₹2,475 था, जो पहले ₹2,800 और अब ₹2,930 तक पहुंच गया है.

वहीं रिफाइंड पाम तेल 13 लीटर की कीमत करीब ₹2,350 से ₹2,450 के बीच बनी हुई है. भोजन वनस्पति का 15 किलो जार करीब ₹2,480 में उपलब्ध है.

शादी सीजन में और बढ़ सकते हैं दाम

स्थानीय कारोबारियों के अनुसार शादी-ब्याह के सीजन और बाजार में आपूर्ति की स्थिति के आधार पर आने वाले दिनों में कुछ वस्तुओं के दाम में और बदलाव हो सकता है. मांग बढ़ने पर चुनिंदा उत्पादों की कीमतों में तेज उछाल आने की संभावना भी जतायी जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन