बिहार में 995 करोड़ की लागत से बन रहा फोरलेन पुल, 2028 तक लोगों को मिल सकती है सौगात
फोरलेन पुल की सांकेतिक तस्वीर
Bridge In Bihar: बिहार के कई जिलों में सड़क और पुल-पुलियों का निर्माण किया जा रहा है. ऐसे में भागलपुर जिले में समानांतर पुल बनाया जा रहा है. इस पुल के तैयार होने से लोगों के पास आने-जाने के लिए नया ऑप्शन मिल सकेगा. इसके साथ ही एक नया पिकनिक स्पॉट भी लोगों को मिलेगा.
Bridge In Bihar: बिहार में लगातार रोड कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है. कई जिलों में सड़क और पुल-पुलियों का निर्माण किया जा रहा है. ऐसे में भागलपुर जिलों में भी पुल का निर्माण किया जा रहा है. विक्रमशिला सेतु के समानांतर फोरलेन पुल बनाया जा रहा है. यह पुल आने वाले समय में सिर्फ आवागमन का साधन नहीं रहेगा, बल्कि शहर के नए पिकनिक और सेल्फी स्पॉट के रूप में भी विकसित किया जाएगा.
आपके शहर में
फोरलेन पुल की यह होगी खासियत
जानकारी के मुताबिक, करीब 995 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस पुल को वर्ष 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है. पुल की खूबसूरती बढ़ाने के लिए यहां खास थीम लाइटिंग लगाई जाएगी. इसकी खासियत यह होगी कि लाइटों का रंग और दिशा समय के साथ बदलती रहेगी. यानी रात के अलग-अलग समय में पुल का नजारा भी अलग दिखाई देगा. लोगों के लिए सड़क किनारे ऐसी जगह विकसित की जाएगी, जहां वे रुककर पुल की खूबसूरती देख सकेंगे और तस्वीरें ले सकेंगे.
इतना ही नहीं, सेतु के पास सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की योजनाओं से जुड़ा म्यूजियम बनाने की भी योजना है. इससे यह इलाका सिर्फ घूमने की जगह नहीं, बल्कि लोगों के लिए जानकारी और आकर्षण का केंद्र भी बन सकता है. इस तरह से लोगों के पास आवागमन के साथ-साथ एक नया पिकनिक स्पॉट भी बनाया जा रहा है.
फोरलेन पुल को 40 पिलर देंगे मजबूती
जानकारी के मुताबिक, करीब 4.445 किलोमीटर लंबे इस फोरलेन पुल में कुल 40 पिलर बनाए जा रहे हैं. बरारी की ओर बने यार्ड से 23 और नवगछिया की ओर के यार्ड से 17 पिलर का निर्माण किया जा रहा है. पिलरों के बीच लगभग 100 से 110 मीटर की दूरी होगी. पुल का निर्माण एसपी सिंगला की तरफ से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की निगरानी में किया जा रहा है. पुल की सुरक्षा के लिए एचडी कैमरों से निगरानी की जाएगी.
बताया यह भी जा रहा है कि नदी के बीच पिलर बनाने का काम जलस्तर और सुरक्षा की जांच के बाद ही आगे बढ़ाया जाएगा. ऐसे में 2028 में जब यह पुल तैयार होगा, तो भागलपुर को एक नया ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर ही नहीं, बल्कि रोशनी से जगमगाता एक नया शहर का आकर्षण भी मिल सकता है.
Also Read: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के खिलाफ थाने में FIR दर्ज, BJP के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए