भागलपुर में शार्ट सर्किट से किराना दुकान में लगी आग
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
भागलपुर में शार्ट सर्किट से किराना दुकान में लगी आग
विज्ञापन
भागलपुर. सुमृत मंडल कॉम्पलेक्स, जवारीपुर में सोमवार देर रात किराना की दुकान क्रांति स्टोर में आग लग गयी. दुकान के मालिक मनोज ने बताया कि बड़ी क्षति हुई है. कई सामान जल गया. सूचना के बाद पहुंचे अग्निशमन दल ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है दुकान में शॉट सर्किट से आग लग गयी. इस सुमृत मंडल कॉम्पलेक्स में कई दुकानें हैं. दुकान में आग लगने की खबर के बाद यहां के कई दुकानदार पहुंचे. दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों को खोल कर देखा, कहीं कोई क्षति ताे नहीं हुई. देर रात तक यहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन