bhagalpur news. बाल्टी कारखाना के पास बिस्कुट फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान
बिस्कुट फैक्ट्री में लगी लाग.
– चार घंटे मशक्कत के बाद अग्निशमन दस्ते ने बुझायी आग, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
आपके शहर में
आगलगी के दौरान बिस्कुट ब्रेड बनाने वाली सामग्रियों को जलने से बचाने के लिए खुले में फेंका जा रहा था. यह बात भी सामने आयी कि कई लोग वहां से सामान उठाकर घर चले गये. बिस्कुट फैक्टरी प्लाजा बेकरी के मालिक मो खलील अंसारी ने पदाधिकारियों को लिखित आवेदन दिया है कि शार्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी. दूसरी तरफ कर्मचारियों ने बताया कि लंच टाइम में वे लोग खाना खाने गये थे, वह लौट कर आये तो देखा कि पूरी फैक्ट्री आग की चपेट में आ गयी है, उनलोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया जो नाकाफी था. फिर पुलिस और अग्निाशमन विभाग को घटना की सूचना दी गयी.
जानकारी मिली है कि ब्रेड बनाने की पांच मशीनें, आटा मिक्स करने की चार मशीनें, के अलावा अन्य मशीन, भारी मात्रा में कच्चा माल, कुछ तैयार माल जल कर पूरी तरह से राख हो गये. स्थानीय लोगों ने बताया कि आग की लपटें इतनी प्रचंड थी कि अगर समय से फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचता तो आस पास के मकानों में भी आग लग जाती. इधर स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि विनय कुमार गुप्ता ने कहा कि आग लगने के बाद स्थानीय लोग भयभीत हो गये हैं. बाल्टी कारखाना के आस पास का क्षेत्र आवासीय है, ऐसे क्षेत्र में कारखाना या फैक्ट्री रहना उचित नहीं है.सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की 20 सदस्यीय टीम ने चार घंटे की अथक मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया है. नुकसान हुई संपत्ति का अनुमान लगाया जा रहा है.
अभय कुमार सिंह, जिला अग्निशमन पदाधिकारी, भागलपुर.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए