bhagalpur news. चंडीगढ़ में हुआ लव, भागलपुर में वैवाहिक बंधन में बंधे

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. चंडीगढ़ में हुआ लव, भागलपुर में वैवाहिक बंधन में बंधे

चंडीगढ़ की कक्षाओं में शुरू हुई एक साधारण दोस्ती आखिरकार भागलपुर कोर्ट परिसर में सात फेरों तक पहुंच गयी.

विज्ञापन

चंडीगढ़ की कक्षाओं में शुरू हुई एक साधारण दोस्ती आखिरकार भागलपुर कोर्ट परिसर में सात फेरों तक पहुंच गयी. मथुरापुर, भागलपुर निवासी कृष्णा और छपरा की काजल की प्रेम कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है. दोनों की मुलाकात चंडीगढ़ में पढ़ाई के दौरान हुई. साथ पढ़ते-पढ़ते दोस्ती गहरी होती गयी और कब यह रिश्ता प्यार में बदल गया, इसका एहसास उन्हें खुद भी नहीं हुआ. इसी बीच कृष्णा ने पढ़ाई छोड़ दी और चंडीगढ़ में राजमिस्त्री का काम करने लगा. हालांकि परिस्थितियां बदलीं, लेकिन दोनों के रिश्ते की मजबूती बनी रही. प्यार का असर ऐसा रहा कि काजल ने छपरा से ट्रेन पकड़ कर चंडीगढ़ पहुंचने का फैसला किया और कृष्णा के साथ जीवन बिताने की ठान ली. जब इस रिश्ते की जानकारी कृष्णा के परिवार को मिली तो उन्होंने सहमति जताते हुए शादी के लिए हामी भर दी. इसके बाद दोनों भागलपुर पहुंचे. कोर्ट परिसर में विधि सम्मत तरीके से सात फेरे लेकर विवाह संपन्न किया और अपने रिश्ते को कानूनी व सामाजिक मान्यता दी. काजल ने कहा कि वह अब ससुराल में रहकर नयी जिंदगी की शुरुआत करेंगी. कृष्णा का परिवार इस विवाह से खुश है. जबकि काजल के परिजनों को फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है.

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन