कार्मेल स्कूल की 12वीं की छात्राओं को दी विदाई

Updated:
विज्ञापन

प्राचार्या सिस्टर आशा ने कहा कि आपलोग हमारे बेहतरीन बैच हैं. आपलोग अपने जीवन मूल्यों को साधते हुए आगे बढ़ें.

विज्ञापन

कार्मेल स्कूल में शनिवार को 12वीं कक्षा की छात्राओं के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया. समारोह का उद्घाटन प्राचार्या सिस्टर आशा, मैनेजर सिस्टर सुजाता, उप प्राचार्या सिस्टर जैकलिन, कोऑर्डिनेटर सिस्टर प्रीसका, छात्रा जाया, नेहा कुमारी, शुमाइला व गीतिका ने ने किया. छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सबका मन मोह लिया. अदीबा और समृद्धि ने गीत गाये. समृद्धि व वैष्णवी ने नृत्य किया. पीपीटी के माध्यम से इन सभी छात्राओं के अबतक के सफर को दिखाया गया. प्राचार्या सिस्टर आशा ने कहा कि आपलोग हमारे बेहतरीन बैच हैं. आपलोग अपने जीवन मूल्यों को साधते हुए आगे बढ़ें.

कार्मेल क्वीन की परीक्षा में तीसरे स्थान पर अंवेषा शर्मा व इंसा फातिमा, द्वितीय स्थान पर समीधा यादव व प्रथम स्थान पर सृष्टि श्रीस्टि कुमारी रही, मिस वर्शेटाईल अर्पिता दास रहीं. कार्यक्रम संचालक मिस निक्की, मिस सीमा, मिस पोलोमी, सर बमबम, सर रवि व सर बिपिन,स्टेज सज्जा सर शैलेन्द्र, छायाचित्र सूरज व सर रोहित ने किया. मंच संचालन आनंदिता, शाकुंतलम, तृप्ति रानी चौधरी ने किया. यह जानकारी मीडिया प्रभारी राजेश कुमार साह ने दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन