तिलकामांझी हटिया से टोटो चोरी, केस दर्ज

तिलकामांझी हटिया से टोटो चोरी, केस दर्ज
तिलकामांझी थाना क्षेत्र के हटिया रोड से विगत शुक्रवार को चोरी हुई ई-रिक्शा (टोटो) मामले में चालक सह मालिक द्वारा तिलकामांझी थाना में केस दर्ज कराया गया है. मामले को लेकर इशाकचक स्थित बरहपुरा के रहने वाले मो मुमताज की ओर से तिलकामांझी थाना को आवेदन दिया गया था. जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. मो मुमताज ने दिये गये आवेदन में उल्लेख किया है कि विगत 7 जून यानी शुक्रवार को वह अपनी टोटो पर सब्जी लोड करने के लिए तिलकामांझी हटिया गये थे. वह सब्जी लोड करने के लिए टोटो ले जाने के लिए पहुंचे तो उनकी टोटो गायब थी. काफी खोजबीन के बाद भी टोटो का कुछ पता नहीं चला.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










