Bihar: TNB कॉलेज भागलपुर की लाइब्रेरी बन रही अत्याधुनिक, अब एक क्लिक पर पढ़ेंगे 100 साल पुरानी भी किताबें
टीएनबी कॉलेज भागलपुर की लाइब्रेरी का ऑटोमेशन का काम अंतिम चरण में है.अब छात्र एक क्लिक पर अपनी पसंद की किताब लाइब्रेरी से ले सकेंगे. इस लाइब्रेरी में 100 साल पुरानी किताब भी मिलेगी.
आरफीन,भागलपुर: छात्रों के लिए खुशखबरी है. टीएनबी कॉलेज भागलपुर की लाइब्रेरी का ऑटोमेशन का काम अंतिम चरण में है. अब छात्र एक क्लिक पर अपनी पसंद की किताब लाइब्रेरी से ले सकेंगे. लाइब्रेरी में करीब एक लाख 10 हजार पुरानी व नयी किताब है. इसमें आधा से ज्यादा बुक का ऑटोमेशन किया जा चुका है.
आपके शहर में
अब छात्र व शिक्षक दिन से लेकर शाम सात बजे तक पढ़ाई कर सकेंगे. कॉलेज के प्राचार्य डाॅ संजय कुमार चौधरी ने कहा कि लाइब्रेरी को और अत्याधुनिक बनाने की योजना है. इस दिशा में काम चल रहा है.
कॉलेज के लाइब्रेरी का ऑटोमेशन का काम पूरा होने पर कॉलेज का नैक से होने वाला मूल्यांकन में लाभ मिल सकता है. लाइब्रेरी से मिलने वाला अंक के आधार पर कॉलेज को बढ़िया ग्रेड मिल सकता है. विवि के एक पूर्व अधिकारी ने कहा कि टीएमबीयू का सेंटर लाइब्रेरी में कमी रहने के कारण नैक मूल्यांकन से विवि को बढ़िया ग्रेड मिलने में परेशानी हुई थी.
Also Read: Bihar: भागलपुर का आइ बैंक नर्सों के ड्रेस चेंजिंग रूम में बदला, इच्छा के बाद भी नहीं कर सकते नेत्र दान
लाइब्रेरी इंचार्ज डॉ राजेश तिवारी ने बताया कि पुस्तकालय में एक सौ साल से अधिक पुरानी किताब है. जर्नल्स, मैगजीन भी है. उन्होंने बताया अंग्रेजी की कई ऐसी पुस्तक है. शायद आज खोजने पर भी नहीं मिले. उन सभी पुस्तक को संरक्षित रखा गया है.
डॉ तिवारी ने बताया कि लाइब्रेरी को लेकर ओरंटिएशन प्रोग्राम आयोजित किया जायेगा. कार्यक्रम 11 से 12 जुलाई तक चलेगा. छात्र-छात्राओं के लिए नि:शुल्क प्रोग्राम है. इसमें शिक्षक, शोधार्थी व छात्र शामिल होंगे. कार्यक्रम में किताब को कैसे लाइब्रेरी से निकालेंगे. पुरानी किताबों को कैसे सहज कर रख सकते हैं.
डॉ तिवारी ने बताया कि कॉलेज में लाइब्रेरी कोर्स की पढ़ाई शुरू करने की योजना है. इसे लेकर काम चल रहा है. गर्मी छुट्टी के बाद विवि को कोर्स शुरू करने के लिए पत्र लिखा जायेगा. इससे छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ लाइब्रेरी से जोड़ा जा सकेगा.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए